फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरुषि  हत्याकांड : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हत्या को ले कर ऐसी बातें...

Fri, 13 Oct 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 Oct 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
know what social media is saying about aarushi murdercase
file photo - फोटो : अमर उजाला

आरुषि-हेमराज हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आते ही सोशल मीडिया लोगों की प्रतिक्रियाओं से पट गया। फैसले पर लोगों की अलग-अलग राय रही। कुछ का मानना था कि तलवार दंपति को न्याय मिला वहीं एक बड़ा तबका वह भी था, जो सवाल उठा रहा था कि अगर तलवार दंपति ने अपनी बेटी आरुषि की हत्या नहीं की तो अब हत्यारा कौन ?

know what social media is saying about aarushi murdercase
file photo - फोटो : अमर उजाला

ज्यादातर लोगों की प्रतिक्रिया रही कि जिस तरह जेसिका हत्याकांड में ‘नो वन किल्ड जेसिका’ की स्थिति थी, अब उसी तरह की स्थिति आरुषि हत्याकांड में बन गई, यानी ‘नो वन किल्ड आरुषि’। इसके साथ ही सीबीआई की जांच पर भी पर कटाक्ष किए गए।

know what social media is saying about aarushi murdercase
file photo - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में सीबीआई को थंब्स डाउन लिखा। फैसले पर कुछ लोगों ने चुटकी भी ली, सोशल मीडिया में लिखा गया कि अगर आरुषि को किसी ने नहीं मारा तो संभवत: हत्याएं सुपर नैचुरल पावर ने ही की होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
know what social media is saying about aarushi murdercase
demo pic
इसके साथ ही कुछ लोगों ने तलवार दंपति को न्याय मिलने की बात की। लोगों ने पोस्ट किया कि न्याय नहीं मिलने से अच्छा, न्याय देर से मिलना है।
विज्ञापन
know what social media is saying about aarushi murdercase
demo pic

​बुद्धिजीवी वर्ग ने हेमराज के हत्यारे के सवाल को भी उठाया। उनका लिखना था कि सभी आरुषि की बात कर रहे हैं, लेकिन हेमराज के हत्यारे के बारे में कोई नहीं पूछ रहा। ऐसी अनेकों प्रतिक्रियाओं से सोशल मीडिया पटा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed