फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने रची थी RSS और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश, पाकिस्तान में रहकर बनाया प्लान

Fri, 23 Sep 2022 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Sep 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Khalistani terrorist Rinda had hatched a conspiracy to kill RSS and Hindu leaders, a plan made in Pakistan
Khalistani terrorist Rinda - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी भारत में आरएसएस और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियां और पुलिस इनके नापाक इरादों में नजर रखे हुए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का बड़ा प्लान फेल किया है। रिंदा ने भारत में अपने करीबी व पंजाब के ए-कैटेगरी गैंगस्टर को आरएसएस व हिंदू नेताओं की हत्या का टास्क दिया था। पुलिस ने इस साजिश को नाकाम करते हुए रिंदा के करीबी गैंगस्टर को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव बरन, सरहिंद रोड, अनाज मंडी, पटियाला, पंजाब निवासी कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद के रूप में हुई है। सेल ने इसके पास से चीनी पिस्टल समेत पांच आधुनिक पिस्टल, कारतूस व कई मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किए हैं। स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एसजीएस धालीवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से देखा गया था कि आतंकियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए भारत में मौजूद गैंगस्टरों से गठजोड़ किया है।
Khalistani terrorist Rinda had hatched a conspiracy to kill RSS and Hindu leaders, a plan made in Pakistan
Khalistani terrorist Rinda - फोटो : ट्विटर
इसी क्रिमिनल-टेरर नेक्सस के लिए पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। छानबीन के दौरान टीम को पता चला कि उत्तर-भारतीय राज्यों के अलावा नेक्सस दिल्ली-एनसीआर में भी तेजी से पैर पसार रहा है। इसी कड़ी में 29 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़-बड्डी कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई थी।
Khalistani terrorist Rinda had hatched a conspiracy to kill RSS and Hindu leaders, a plan made in Pakistan
Khalistani terrorist Rinda - फोटो : ट्विटर
बदमाशों ने बंबीहा ग्रुप के शार्प शूटर सन्नी को छुड़ाने के लिए हमला किया था। मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी कड़ी की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि वारदात में खालिस्तानी आतंकी रिंदा के करीबी एसके खरौद भी शामिल है। हमले में गिरफ्तार गगनदीप उर्फ राहुल पंडित उर्फ गोग्गी ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए। उसने ही एसके खरौद के नाम का खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Khalistani terrorist Rinda had hatched a conspiracy to kill RSS and Hindu leaders, a plan made in Pakistan
फाइल फोटो - फोटो : social media
सेल की टीम ने खरौद की जानकारी जुटाना शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पता चला कि एसके खरौद गांव खाई खेड़ा, बरेली, यूपी में मौजूद है। पुलिस ने बरेली में छापेमारी कर 12 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ। 
विज्ञापन
Khalistani terrorist Rinda had hatched a conspiracy to kill RSS and Hindu leaders, a plan made in Pakistan
स्पेशल सेल - फोटो : PTI (File Photo)
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लगातार रिंदा के संपर्क में था। रिंदा ने उसे कौम के लिए काम करने के आदेश दिया था। इसी कड़ी में वह हिंदू नेताओं की हत्या करने वाला था। स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि एसके खरौद के खिलाफ पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत दूसरी धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed