फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीमापुर सड़क हादसा: ट्रक चालक का बड़ा खुलासा, हादसे वाली रात का बताया असली सच, शराब नहीं ये थी वजह

Fri, 23 Sep 2022 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Sep 2022 10:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi Seemapuri Road Accident truck driver Big Revealing real truth told about night of accident
Delhi Truck Accident - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बेलगाम ट्रक की चपेट में आकर डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों की मौत और दो के घायल होने के मामले के आरोपी चालक को पुलिस ने यूपी के शामली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुधीर ने खुलासा किया है कि नींद की झपकी आने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा था। हादसे के बाद उसे पता ही नहीं था कि उसने छह लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने जब आरोपी को दबोचा तो वह बड़े आराम से चारपाई पर लेटा हुआ था। आरोपी ने दावा किया कि उसने शराब नहीं पी हुई थी। पुलिस ने जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल लिया है। दूसरी ओर हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों के परिजनों ने सभी की आंखें दान कर दीं।
Delhi Seemapuri Road Accident truck driver Big Revealing real truth told about night of accident
आरोपी चालक - फोटो : अमर उजाला
शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत के बाद पुलिस की कई टीमें बनाकर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रक लेकर अप्सरा बॉर्डर की ओर से सीमापुरी इलाके में आया। 

 
Delhi Seemapuri Road Accident truck driver Big Revealing real truth told about night of accident
इसी ट्रक से लोगों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
बाद में लोगों को कुचलने के बाद वह भोपुरा बॉर्डर की ओर भाग गया। जांच में पता चला कि ट्रक में जीपीएस लगा है। उसके आधार पर पुलिस की टीम आरोपी की तलाश करते हुए शामली पहुंची। शाम के समय चालक को दबोच लिया गया। दूसरी ओर घायलों में मनीष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि प्रदीप का अभी इलाज जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Seemapuri Road Accident truck driver Big Revealing real truth told about night of accident
डिवाइडर पर सोते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
फुटपाथ की नींद, खतरा जान तक जाने का...
बेशक सीमापुरी इलाके में बीते बुधवार को फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई, लेकिन राजधानी में सड़कों किनारे कई ऐसे प्वाइंट हैं, जहां फुटपाथ पर रात गुजारना आम है। 

 
विज्ञापन
Delhi Seemapuri Road Accident truck driver Big Revealing real truth told about night of accident
सड़क किनारे सोते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
खासतौर से उन इलाकों में, जहां सड़कों किनारे झुग्गी बस्तियां हैं। यहां फर्क इससे नहीं पड़ता कि फुटपाथ ऊंचा है या सड़क के बराबर। सड़क पर तेज भागते वाहनों के असंतुलित होने का डर भी नहीं। जान हथेली पर लेकर यह फुटपाथ पर अपना बिस्तर लगा लेते हैं। कई जगहों पर तो दिन में भी लोग सोते हुए मिल जाते हैं। ऐसे ही दो प्वाइंट, लक्ष्मी नगर और मंडी हाउस की यह तस्वीरें हैं। एक दिन की और दूसरी रात की हे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed