आम आदमी पार्टी ने पंजाब इलेक्श के लिए मंगलवार को चला अपना राजनीतिक दांव बुधवार को ही पलट दिया।
मालूम हो कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मोहाली की अपनी रैली में केजरीवाल को सीएम कैंडिडेट के तौर पर पेश करने की बात कही थी जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 24 घंटे के अंदर ही पलट दी है।
अरविंद केजरीवाल को पंजाब में एक रैली के दौरान ये स्पष्ट कर दिया है कि 'पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाब का ही होगा। और जो वादे मैंने किए हैं उसे पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी है।'
पंजाब की जनता से वादा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो पंजाब के हर पिंड में एक स्कूल होगा। ऐसा हमने दिल्ली में किया है और पंजाब में भी करके दिखाएंगे।
विपक्षी दलों पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अकाली भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर पंजाब को लूटा है। अगर आप की सरकार बनती है तो हम पंजाब के खोए हुए गौरव को वापस लाएंगे।