फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योति नगर डबल मर्डर केस: सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला सच, वीडियो बनाते रहे लोग, नहीं की मदद

Sat, 01 Jun 2019 12:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Jun 2019 12:28 PM IST
Jyoti nagar double murder case Video viral No one helped parents of injured
सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के ज्योति नगर के मीत नगर में हुए दो युवकों की हत्या के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पिता अपने घायल बेटे के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन वहां मौजूद लोगों में से कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।  37 सेकेंड की इस वीडियो को देखने से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 
Jyoti nagar double murder case Video viral No one helped parents of injured
मदद के लिए गुहार लगाते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दिख रहा है कि गोविंद घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा है और उसके पिता राजवीर और मां विमला उसके दोनों तरफ बैठे हैं। परिजन घायल बेटे के शरीर पर सिर पटक-पटक कर रो रहे हैं। लोग मदद के लिए आगे आने की बजाए  फोन पर वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे।  
Jyoti nagar double murder case Video viral No one helped parents of injured
double murder in jyoti nagar - फोटो : अमर उजाला
राजवीर ने बताया कि वह घायल बेटे के पास सवा घंटे तक बैठा रहा, लेकिन किसी ने भी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। उसने बताया कि घटना घर से महज पांच सौ मीटर पर हुआ था। 
विज्ञापन
Jyoti nagar double murder case Video viral No one helped parents of injured
मृतक आकाश - फोटो : अमर उजाला
बेटे के साथ आ रहे रिंकू ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। उसके बाद वह तुरंत दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे हालात में लोगों को आगे आकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाना चाहिए। इसमें कोई गलत नहीं है। 
Jyoti nagar double murder case Video viral No one helped parents of injured
पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि ज्योति नगर में बुधवार रात आपसी रंजिश में छह बदमाशों ने बाइक पर जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। गोलीबारी के दौरान बरात देख रहे एक राहगीर ने वहां से भागने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक की पहचान गोविंद भाटी उर्फ गोविंदा (28) और राहगीर की पहचान आकाश (21) के रूप में हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed