फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNUSU Election 2018: तस्वीरों में देखिए ढपली की थाप और नारों के बीच कैसे हुआ मतदान

Fri, 14 Sep 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
jnusu election 2018: see voting in pictures and all
jnusu voting
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की पहली पाली के मतदान पूरे हो गए जिसमें 40 फीसदी वोटिंग की खबर है। वहीं दूसरी पाली का कितना प्रतिशत है ये पता नहीं चल सका है। इस चुनाव के नतीजे दो दिन के अंदर आने की उम्मीद है। तस्वीरों में देखिए कि कैसे नारों और ढपली की थाप के बीच बैलट पेपर से जेएनयू में हुई वोटिंग...
jnusu election 2018: see voting in pictures and all
jnusu voting
संयुक्त पैनल की चार सीटों के लिए कुल 30 और 31 स्कूल काउंसलर के पद लिए 104 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की सियासी राह साढ़े आठ हजार से अधिक मतदाता तय करेंगे। आज सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले गए। इसी दिन रात नौ बजे के बाद वोटों की गिनती भी होगी।  
jnusu election 2018: see voting in pictures and all
jnusu voting
मुख्य चुनाव आयुक्त प्रो. हिमांशु कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, स्कूल ऑफ सोशल साइंस, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्ट्डीज, स्कूल ऑफ लैंग्वेज और इंवायरमेंटल साइंस में सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान शुरू होगा। आम छात्र इन सेंटरों में जाकर वोट दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
jnusu election 2018: see voting in pictures and all
jnusu voting

हालांकि, दृष्टिहीन छात्रों के लिए स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्ट्डीज में डिजिटल वोटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक और फिर ढाई से साढ़े पांच बजे तक चलेगा। रविवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसमें अध्यक्ष पद पर आठ, उपाध्यक्ष व महासचिव पद पर चार और संयुक्त सचिव पद पर चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
jnusu election 2018: see voting in pictures and all
jnusu voting

जेएनयू तक सीमित क्यों हो प्री-पोल डिबेट: हाईकोर्ट प्री-पोल डिबेट को केवल जेएनयू तक सीमित रखने की बजाए इसे अन्य संस्थानों तक ले जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी जेएनयू में एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष के उम्मीदवार विकास यादव की याचिका पर फैसला सुनाते हुए की है। जेएनयू ने जुर्माना न भरने के आधार पर आदेश जारी कर विकास का नामांकन रद्द कर दिया था। इस आदेश को हाईकोर्ट ने सोमवार को रद्द कर दिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed