{"_id":"5dc94b588ebc3e5af13eb8f2","slug":"jnu-students-protest-outside-campus-demanding-to-meet-their-demands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेएनयू: तस्वीरों में देखें प्रशासन की सख्ती, कैसे खदेड़े गए प्रदर्शन करने वाले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू: तस्वीरों में देखें प्रशासन की सख्ती, कैसे खदेड़े गए प्रदर्शन करने वाले छात्र
Mon, 11 Nov 2019 05:44 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 11 Nov 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे जानेमाने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोमवार को एक ओर जहां डिग्री पूरी करने वाले छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी कई मांगों को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और हॉस्टल नियमों में बदलाव के चलते बीते कई दिनों से जो आंदोलन अब तक कैंपस के अंदर चल रहा था वो सोमवार(11 नवंबर) को दीक्षांत समारोह के दिन बाहर निकल आया है। सोमवार को छात्र अपनी तमाम मांग लेकर दीक्षांत समारोह में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिलने निकले लेकिन उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन की कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीरें-
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ कैंपस के अंदर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू छात्रों को मेडल व डिग्रियां प्रदान कर रहे थे, तो दूसरी तरफ सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कैंपस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस बेहद बर्बरतापूर्वक पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस पीट-पीटकर खदेड़ रही है। खबर है कि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया है। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने मानव श्रंखला बना ली है।
विज्ञापन
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
सड़क पर उतरे छात्रों की मांगों में फीस वृद्धि की समस्या भी शामिल है। छात्रों का कहना है कि हम बीते 15 दिनों से फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में लगभग 40 प्रतिशत बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं, ऐसे में फीस वृद्धि वापस ली जानी चाहिए।