मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के बाद आतंकी बन गया। एक धर्म विशेष का वीडियो देखने के बाद उसकी मानसिकता बदल गई और वह खतरनाक आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) के संपर्क में आकर जेहादी बन गया। आईएस के इंडिया हैंडलर के संपर्क में आकर वह दिल्ली दहलाने की साजिश रचने लगा।
अबू यूसुफ के आतंकी बनने का सिलसिला एक हादसे के साथ शुरू हुआ था। वह पहले पीओपी का काम करता था। वर्ष 2014-2015 में वह उत्तराखंड में पीओपी करते हुए कई मंजिला छत से नीचे गिर गया था। यही से उसके आlतंकी बनने का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2014-2015 में जब वह कई मंजिला छत से नीचे गिर गया था तो उसके सिर और पीठ में चोटें लगी थीं।
3 of 10
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ
- फोटो : अमर उजाला
इसके कारण वह घर में आराम करने लगा। इस दौरान वह मोबाइल पर सोशल मीडिया से जुड़ने लगा। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष की वीडियो देखने लगा। अबू ने सबसे ज्यादा सीरिया व अफगानिस्तान में अमेरिका के हमले की वीडियो देखी थीं। उसने जाकिर नाइक की स्पीच वाले वीडियो भी काफी देखे थे।
इसके बाद वह जेहादी बनता चला गया और ये एसआई के खुरासान विंग से जुड़ गया। इसके बाद उसने एक कौम विशेष के साथ हो रहे अन्याय का बदला लेने की ठानी। जल्द ही उसके संपर्क आईएस के खुरासान विंग के कमांडरों से हो गए थे। इसके बाद वह आईएस के इंडिया हैंडलर के निर्देश का पालन करने लगा।
5 of 10
क्या होता है लोन वुल्फ हमला
- फोटो : अमर उजाला
आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ अफगानिस्तान जाकर अपने संगठन की ओर से लड़ना चाहता था। इसके लिए वह किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान जाना चाहता था। उसने अपने दो वर्ष के बेटे तक का पासपोर्ट बनवा लिया था। हालांकि उसे अभी तक आईएसआईएस के तरफ से कोई पैसा नहीं मिला था। पूछताछ के दौरान उसने यह खुलासा किया।