{"_id":"5d5b0e318ebc3e897376ef75","slug":"instructions-to-evacuate-khadar-due-to-flood-possiblity-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बाढ़ः खादर को खाली कराने के निर्देश, तमाम विभागों को जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बाढ़ः खादर को खाली कराने के निर्देश, तमाम विभागों को जारी हुआ अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खादर इलाके में बढ़ा यमुना का पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यमुना में चार दशक की सबसे बड़ी बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सरकार भी सचेत है। तमाम विभागों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों की आपातकालीन बैठक में बाढ़ व सिंचाई विभाग सहित सरकारी एजेंसियों को सतर्क रहने और पानी की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली पुलिस और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की मदद से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने का निर्देश दिया गया है।
2 of 5
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खादर में रहने वालों से अपील की है कि वह बाहर आ जाएं। उन्होंने आशंका जताई है कि कभी भी अचानक पानी आ सकता है। अगले 2 दिन हालात काफी खराब रह सकते हैं। पानी पूरे वेग के साथ कभी भी आ सकता है।
3 of 5
यमुना किनारे खड़ी बोट
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि सरकार यमुना के जल स्तर पर निगरानी रखे हुए है। कुल 30 स्थानों पर बोट की तैनाती की गई है। यमुना का पानी जिस तरह बढ़ रहा है, उससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। सरकारी आंकड़े बताते है कि यमुना खादर में करीब 23,816 लोग रहते हैं। वे झुग्गी खाली नहीं करेंगे तो कभी भी बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इन लोगों के लिए 2120 अस्थायी टेंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खादर इलाके में खाना बांटा गया
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही खाने, पानी, शौचालय का भी इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार, दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। बेला गांव, गीता कॉलोनी ब्रिज, तिब्बत मार्केट के पीछे के इलाके के लोग अब भी अपनी झुग्गी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हालांकि इन बस्तियों के लोगों ने भी अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर रखी है। आशंका है कि इस बार पानी का स्तर काफी ऊपर जाएगा। यमुना में इस बार गाद बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 5
खादर इलाके के लोग घर छोड़ने पर हुए मजबूर
- फोटो : अमर उजाला
आपातकालीन नंबर जारी
बाढ़ की किसी भी आपात स्थिति की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 22421656, 21210849 जारी किेए गए हैं। इन पर किसी भी आपात स्थिति में कॉल की जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।