Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Work will be done towards implementing a Uniform Civil Code in all BJP-ruled states: Amit Shah

भाजपा शासित सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होगा काम : अमित शाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
संविधान गौरव दिवस पर गृह मंत्री का ऐलान, कांग्रेस पर संविधान के दुरुपयोग और आपातकाल को लेकर साधा निशाना
विज्ञापन

बोले- संविधान को केवल हाथ में लेकर घूमने से उसकी भावना नहीं समझ आएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में काम करने का बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार वाले प्रत्येक राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में काम होगा। शाह ने कहा कि देश के हर नागरिक को धर्म से परे समान कानून के तहत जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए। कानून धर्म के आधार पर नहीं बनने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर संविधान को लेकर भ्रम फैलाने तथा उसके नाम पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
अमित शाह बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा की ओर से संविधान गौरव दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान निर्माताओं की ओर से संविधान के मार्गदर्शक सिद्धांतों में शामिल की गई थी। भाजपा की स्थापना के समय से ही देश में इसे लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता रही है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि संविधान ने संसद को संशोधन का अधिकार दिया है, लेकिन संशोधनों का मूल्यांकन उनके उद्देश्य और मंशा के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने 1951 के पहले संविधान संशोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर युक्तियुक्त प्रतिबंधों का प्रावधान किया गया। इसके बाद आपातकाल और 39वें संविधान संशोधन का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने अपने निर्वाचन को न्यायिक जांच के दायरे से बाहर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान अखबारों पर सेंसरशिप लगाई गई, मौलिक अधिकार प्रभावित हुए और जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी समेत अनेक विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। इसी कारण भाजपा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाती है। शाह ने कहा कि संविधान को केवल उसकी धाराओं, कॉमा और फुलस्टॉप तक सीमित करके नहीं देखना चाहिए, बल्कि उसकी मूल भावना को समझना चाहिए। संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, गुरु गोविंद सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, दांडी यात्रा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े चित्र भारतीय सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। उन्होंने संविधान को हाथ में लेकर घूमने वाले विपक्षी नेताओं से संसद की लाइब्रेरी में जाकर मूल प्रति देखने और आचार्य नंदलाल बोस के चित्रों को समझने की अपील की।
विज्ञापन

गृह मंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में कार्रवाई और कश्मीर में आतंकवाद पर नियंत्रण के प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि पूर्वोत्तर में विभिन्न सशस्त्र समूहों के करीब 11 हजार लोगों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed