{"_id":"6b0840fde25ee1e65c0c9874","slug":"citizens-rights-are-protected-by-the-constitution-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164927-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान से नागरिकों के अधिकार सुरक्षित : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान से नागरिकों के अधिकार सुरक्षित : केजरीवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी (आप) ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संवैधानिक मूल्यों व अधिकारों की रक्षा का आह्वान किया। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संविधान से ही नागरिकों के अधिकार, न्याय और अस्तित्व सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान के सच्चे प्रहरी बनने की अपील की और कहा कि सत्ता व पार्टियां बदलती रहेंगी, लेकिन संविधान अटल व मजबूत रहना चाहिए।आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को समानता और सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने संकल्प लेने पर जोर दिया कि सत्ता की लालसा में मानवीय मूल्यों या अधिकारों को कमजोर करने की हर कोशिश का विरोध किया जाएगा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बधाई देते हुए संविधान निर्माताओं को नमन किया और न्याय, समानता, स्वतंत्रता व बंधुत्व को बनाए रखने का संकल्प लेने को कहा।