{"_id":"67bb54e753b11d98fc0e5ccf","slug":"india-resounding-victory-over-pakistan-spectators-celebrated-noida-photos-2025-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीत का जश्न: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, नोएडा में दर्शकों ने मनाई दिवाली; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत का जश्न: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, नोएडा में दर्शकों ने मनाई दिवाली; देखें तस्वीरें
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:37 PM IST
सार
इस जीत को नोएडा के लोगों ने दिवाली की तरह सेलिब्रेट किया। तिरंगे के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर दर्शकों ने जमकर डांस किया व जमकर आतिशबाजी की, जिससे यह पल यादगार पलों में दर्ज हो गया।
विज्ञापन
1 of 6
जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारत ने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान पर भारत ने दूसरी धमाकेदार जीत हासिल की। जीत के नायक विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर गरजा और उन्होंने जीत की शतकीय पारी चौका लगाकर पूरा किया, जिससे दर्शकों का जश्न का मजा दोगुना हो गया। इस जीत को नोएडा के लोगों ने दिवाली की तरह सेलिब्रेट किया।
2 of 6
दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगे के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर दर्शकों ने जमकर डांस किया व जमकर आतिशबाजी की, जिससे यह पल यादगार पलों में दर्ज हो गया। जीत के मौके पर युवाओं की टोली भारतीय तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल पड़ी और झूमती-गाती हुई इंडिया-इंडिया के नारे लगाना शुरू हो गई। यहीं आलम शहर के अन्य बाजारों और मोहल्लों में भी देखने को मिला। जीत के जश्न में लोग भारत माता की जय के जयघोष भी लगाते नजर आए।
3 of 6
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
भारत के जीतते ही शुरू हुई आतिशबाजी
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा ही खास होता है, और जब भारत पाकिस्तान को हराता है, तो इसकी खुशी कुछ अलग ही होती है। दुबई में रविवार रात पाक के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारत के पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करते ही आसमान में आतिशबाजी शुरू हो गई। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने जश्न की तैयारियां पहले से कर रखी थी, ताकि इस पल को यादगार बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
इन सेक्टरों व सोसाइटी में लगाए गए थे बड़ी एलईडी
शहर के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन में बड़ी एलईडी लगाकर निवासियों ने एक साथ बैठकर इस मैच का लुत्फ उठाया। बच्चों के साथ सोसाइटी के निवासी टीम इंडिया के ड्रेस में मैच देखने पहुंच। हाथ में तिरंगा और टीम इंडिया का ड्रेस माहौल अलग ही रंग जमा रहा था। इसी तरह से सेक्टर-120 के प्रतीक लॉरेन, सेक्टर-52, 62 जीआईपी मॉल समेत अन्य स्थानों पर मैच देखने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इसके अलावा शहर के मल्टीप्लेक्स में भी भारत पाकिस्तान मैच का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगे के साथ किया डांस, बांटी मिठाईयां
नोएडा के क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी खुशी का इज़हार दिवाली जैसा धूमधाम और उमंग के साथ मनाया। नोएडा के विभिन्न इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर था। जैसे ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की नोएडा के निवासियों ने खुशियां सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर खुशियां मनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।