फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्प मेलाः फायर पान, चीड़ के फल व खेत की घास के आइटम बने लोगों के आकर्षण का केंद्र

Mon, 24 Oct 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 24 Oct 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
in shilp mela at noida fire paan and home decorative items are being attraction centre
shilp mela - फोटो : राजन राय, अमर उजाला
नोएडा स्टेडियम में चल रहे शिल्पोत्सव में घर की सजावट के लिए बहुत कुछ है। जहां एक ओर कोलकाता के शिल्पी पहाड़ों पर उगने वाले चीड़ के पेड़ के फल से बने गुलदस्ते और धान के खेत की घास से बने पेड़ लेकर आए हैं, तो वहीं गाजियाबाद के शिल्पी से हाथ से बने खूबसूरत फूल लोगों को लुभा रहे हैं। मेले में अन्य दिनों की तुलना में रविवार को काफी भीड़ रही।
in shilp mela at noida fire paan and home decorative items are being attraction centre
shilp mela - फोटो : राजन राय, अमर उजाला

स्टॉल संख्या 370 पर कोलकाता से आए नाजिर ने बताया कि पहाड़ों पर उगने वाले चीड़ के पेड़ के फल को पेंट करके उसका गुलदस्ता तैयार किया गया है। धान के खेत की छोटी-छोटी घास से बने छोटे-छोटे पेड़ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हाथ की कढ़ाई से बने मेजपोश को भी लोग खरीद रहे हैं। सेक्टर 65-66 स्टॉल कपड़ा मंत्रालय की ओर से आवंटित है।

in shilp mela at noida fire paan and home decorative items are being attraction centre
shilp mela - फोटो : राजन राय, अमर उजाला

इस स्टॉल पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम के राघव फ्लॉवर पार्ट्स में हाथ से बने एक से बढ़कर एक फूल, गिफ्ट आइटम, हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएं आदि मौजूद हैं। वहीं भदोही की हैंड टफ्टेड कालीन भी बेहतरीन है। ओपन में लगे इस स्टॉल पर 35000 तक की कालीन मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
in shilp mela at noida fire paan and home decorative items are being attraction centre
shilp mela - फोटो : राजन राय, अमर उजाला

इधर शिल्पोत्सव में आप स्वादिष्ट बनारसी पान खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। पांडे पान भंडार के विनोद पांडे ने बताया कि उनके पास 12 तरह के पान उपलब्ध हैं। इनमें फायर पान, आइस पान, गुलकंद पान, मैंगो पान, चॉकलेट पान समेत कई तरह के पान शामिल हैं।

विज्ञापन
in shilp mela at noida fire paan and home decorative items are being attraction centre
shilp mela - फोटो : राजन राय, अमर उजाला

स्मोकलेस कोयले की ग्रिल पर बनाए व्यंजन
नोएडा किचन एंड होम डेकर की तरफ से स्मोकलेस कोयले की ग्रिल लोगों को खासी पसंद आ रही है। इसमें कबाब, टिक्का, रोस्टेट पनीर आदि व्यंजन घर में बिना धुएं के बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed