फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर इस दिवाली अपनाएंगे ये रास्ता तो खरीदारी में होगा आपको बड़ा फायदा

Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
shopping on diwali and making mores benefit

दिवाली का पर्व नजदीक आने के साथ शहर के बाजार में भारी उत्साह है। बाजार में प्रतिस्पर्धा के माहौल को देखते हुए व्यापारियों ने खरीद सामग्री पर विशेष छूट दी है, लेकिन ग्राहकों द्वारा खरीदारी करते वक्त समझदारी और थोड़ी सी सावधानी बरतने पर पैसों की बचत की जा सकती है। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए जाने के दौरान जाम से बचने की कोशिश कीजिएगा। हो सके तो दुपहिया वाहन से रास्ता तय करने की कोशिश करें। पेश है सिद्धार्थ शाह की रिपोर्ट...

shopping on diwali and making mores benefit
कपड़ों के लिए मार्केट नंबर एक: 
हार्डवेयर चौक की तरफ जाते समय मार्केट नंबर एक रेडीमेड कपड़ों, साड़ी, सूट, युवतियों के लिए खरीदारी का प्रमुख स्थान है। यहां पर लंबा बाजार होने के कारण मेले जैसा माहौल रहता है। यहां पर आपको हर तरह की वैरायटी का सामान मिल जाएगा। मोल भाव के चांस बहुत कम है, लेकिन कोशिश करने पर थोड़ी छूट मिल सकती है। इस बाजार में कुछ दुकानों पर एक हजार से अधिक के सामान खरीदने पर सोने के सिक्कों का लक्की ड्रा निकालने की व्यवस्था है। 
पार्किंग : यहां वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सड़क के दोनों तरफ दुकानें होने से जाम लगा रहता है। दिवाली खरीद पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस की मौजूदगी नजर आ रही है।
shopping on diwali and making mores benefit
बीके से हार्डवेयर चौक तक सबसे बड़ा बाजार:
बीके से हार्डवेयर चौक तक एनआईटी का सबसे बड़ा बाजार है। यहां पर इलेक्टॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल्स सामान के साथ मिठाइयां एवं बेकरी शॉप हैं। यहां पर सड़क के दोनों तरफ दुकानें बनी हुई हैं। दीवाली पर कोई मध्यमवर्गीय परिवार खरीदारी करना चाह रहा है, तो हर सामान आपको यहां पर आसानी से मिल जाएगा। 
पार्किंग : यहां पर वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त जगह है, लेकिन दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे के कारण जाम की समस्या रहती है, इसलिए हो सके तो वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर खरीदारी के लिए पैदल जाना उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
shopping on diwali and making mores benefit
दिवाली
घर का लुक बदलना है तो सेक्टर 15 की मार्केट :
दिल्ली एवं नोएडा की तरह यहां पर अलग-अलग वस्तुओं के लिए अलग-अलग मार्केट नहीं है। आप जहां पर जाएंगे, वहां पर आपको हर तरह की वस्तु मिल जाएगी। खरीदारी के लिए यह मार्केट भी सही है। ग्राहक द्वारा तोलभाव करके कम कीमत पर सामान खरीदा जा सकता है। यहां पर फर्नीचर एवं सजावटी सामान की दुकानें भी हैं। जो आपके घर का लुक इस दीवाली पर बदल सकती है। 
पार्किंग : सेक्टर 15 की मार्केट अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास है। यहां पर निजी वाहन के साथ आसानी से जाया जा सकता है। इसके अलावा ऑटो रिक्शा से भी पहुंचा जा सकता है। यहां पर आपको पार्किंग की सुविधा भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
shopping on diwali and making mores benefit

ओल्ड फरीदाबाद में एक छत के नीचे मिलेगा सब सामान
ओल्ड फरीदाबाद शहर के प्रमुख बाजारों में से एक है। बर्तनों की खरीदारी के लिए यह स्थान उचित रहेगा। वहीं मार्केट नंबर एक में बर्तन किफायती दर पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा रेडीमेड कपडे़ एवं साड़ियां, गिफ्ट की खरीदारी के लिए बेस्ट रहेगा। 
पार्किंग : यहां पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ दो पहिया वाहन प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन चौपहिया वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं है। यहां पर जाम की समस्या अधिक रहती है। यह ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन से नजदीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed