फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पकड़े बंदर हुआ बवंडर, मेनका गांधी तक पहुंची बात तो सुनाया ये फरमान

Thu, 14 Jun 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 14 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
in ghaziabad monkeys trapped matter reaches to maneka gandhi she gives this order
monkey - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में बंदर पकड़ने को लेकर मंगलवार को बवंडर हो गया। नगर निगम के बंदर पकड़ने के अभियान की शुरूआत के साथ ही हंगामा हो गया। निगम के नामित ठेकेदार ने रेलवे स्टेशन से बंदरों को पकड़ा और उन्हें नंद्रगाम स्थित बारात घर में जाकर रखा तो वहां पीपुल्स फोर एनिमल (पीएफए) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया।

in ghaziabad monkeys trapped matter reaches to maneka gandhi she gives this order
monkey - फोटो : अमर उजाला

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अंदेशा था कि प्राइवेट लोग बंदर पकड़कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएफए के सदस्य ने बंदरों को रखे जाने के तरीके पर भी सवाल खड़ा किया। बात केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मेनका गांधी तक पहुंची। मेनका गांधी ने फोन पर मेयर आशा शर्मा से बात की। बंदर और कुत्ते शहर की बड़ी समस्या बन गए हैं।

in ghaziabad monkeys trapped matter reaches to maneka gandhi she gives this order
monkey - फोटो : अमर उजाला

मेयर व नगर आयुक्त के पास जितनी शिकायतें आती हैं, उसमें अधिकांश बंदर व कुत्ते काटने की रहती हैं। इसी वजह से बंदर पकड़ने का मुद्दा नगर निगम सदन की बैठक में भी जोरशोर से उठा था। बाद में नगर निगम प्रशासन ने टेंडर निकालकर बंदर पकड़ने के लिए ठेकेदार को अधिकृत किया गया। ठेकेदार ने बंदर पकड़ने का काम शुरू किया तो हंगामा और विरोध झेलना पड़ा। ठेकेदार ने रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों से 69 बंदर पकड़े थे। इन बंदरों को नंदग्राम स्थित रेत मंडी के पास बने बारात घर में रखा गया। बारात घर में बड़ा पिंजरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
in ghaziabad monkeys trapped matter reaches to maneka gandhi she gives this order
demo pic

मंगलवार को जब इन बंदरों को बिजनौर के जंगलों में छोड़ने के लिए ले जाने लगा तो वहां पर बजरंग दल व पीएफए के सदस्यों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर अपर नगर आयुक्त आरएन पाण्डेय व  सिटी मजिस्ट्रेट एसके राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बजरंग दल और पीएफए के सदस्यों को समझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद डीएफओ भी पहुंचीं। पिंजरे में 5-6 बंदर घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया। चेकअप के बाद बंदरों को वाहन में लादकर ब्रजघाट ले जाकर छोड़ दिया गया। हालांकि इस दौरान यह अफवाह उड़ी की चार-पांच बंदर मर गए हैं।

विज्ञापन
in ghaziabad monkeys trapped matter reaches to maneka gandhi she gives this order
कूलर

बंदरों के लिए लगेगा कूलर नगर आयुक्त सीपी सिंह का कहना है बंदरों को नियमों के अनुसार ही पकड़ा जाएगा। बीमार या चोटिल बंदरों का पहले उपचार होगा, फिर जिले की सीमा से बाहर भेजे जाएंगे। बंदर पकड़ने वाली टीम के साथ पीएफए और वन विभाग का एक -एक सदस्य भी रहेगा। इसके अलावा नगर निगम बारात घर में खाने-पीने के साथ गर्मी के लिए कूलर की भी व्यवस्था करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed