फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हफ्ते भर तक फंसा रहा पक्षी की चोंच में प्लास्टिक रिंग, 3 टीमों ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू

Thu, 14 Jun 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 14 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
australian black necked stork bird rescued from plastic ring around its beak in gurugram
australian black necked stork bird - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में करीब एक सप्ताह से ऑस्ट्रेलियन ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क बर्ड की चोंच में फंसे प्लास्टिक के रिंग को बुधवार सुबह रेस्क्यू कर निकाल लिया गया। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस), वन्य जीव विभाग और दिल्ली बर्ड फोटोग्राफर्स फाउंडेशन पक्षी ने संयुक्त अभियान चलाकर नजफगढ़ ड्रेन के पास रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

australian black necked stork bird rescued from plastic ring around its beak in gurugram
bird - फोटो : अमर उजाला
तीनों टीमों ने पांच दिनों तक लगातार थका देने वाली खोज के बाद आखिरकार बुधवार को बड़ी मशक्कत से इस पक्षी को पकड़ लिया। स्टॉर्क बर्ड को सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में वेटनरी डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। दो दिन की निगरानी के बाद पक्षी को आजाद कर दिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली बर्ड फोटोग्राफर्स द्वारा ऑस्ट्रेलियन ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क बर्ड की चोंच में प्लास्टिक रिंग फंसा देखने के बाद इसकी सूचना वन्य जीव विभाग को दी थी। तब से इसे पकड़ने की कोशिश विभाग कर रहा था, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगने के बाद बीएनएचएस की टीम को बुलाया गया।
australian black necked stork bird rescued from plastic ring around its beak in gurugram
australian black necked stork bird - फोटो : अमर उजाला

चोंच में प्लास्टिक रिंग फंसे होने के कारण पक्षी खाने-पीने में असमर्थ हो गया था। वन्य जीव विशेषज्ञ व विभाग में इंस्पेक्टर सुनील का कहना है कि पांच दिन से कुछ नहीं खाने-पीने के कारण पक्षी लंबी उड़ान भरने में समर्थ हो गया था। जिसके चलते टीम ने घेर कर पक्षी को पांच दिन की मशक्कत के बाद पकड़ लिया। अब वन्य जीव विभाग के डॉक्टर पक्षी की हालत पर भी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
australian black necked stork bird rescued from plastic ring around its beak in gurugram
australian black necked stork bird

ऐसे चोंच में फंसा था प्लास्टिक रिंग विभागीय अधिकारियों की मानें तो बसई के पास ही उसकी चोंच में प्लास्टिक रिंग फंसे होंगे। इस क्षेत्र में अवैध रूप से प्लास्टिक बोतलें तोड़ने का काम किया जा रहा था। यहां पर वेटलैंड होने के कारण पक्षियों के लिए खाने का माकूल बंदोबस्त है। पक्षी के लिए खाने के बीच में यह प्लास्टिक रिंग आ गया होगा। खाने के दौरान पक्षी के चोंच में यह फंस गया होगा।

विज्ञापन
australian black necked stork bird rescued from plastic ring around its beak in gurugram
australian black necked stork bird - फोटो : अमर उजाला

अपनी तरह का है यह पहला मामला
रेस्क्यू टीम में शामिल व वन्य जीव विशेषज्ञ अनिल गंडास का कहना है कि पक्षी के चोंच में प्लास्टिक रिंग फंसने का यह अपने तरह का पहला मामला है। चोंच खोलने के प्रयास के कारण यह रिंग ऊपर चोंच में टाइट हो गया है। जिसके कारण पक्षी को दिक्कत आ रही है।
विनोद कुमार, मुख्य वन्य जीव संरक्षक का कहना है कि इसे रेस्क्यू करने के लिए टीमें विशेष तौर पर बुलाई गई थीं। टीम लगातार निगरानी कर उसे पांच दिन से रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही थी। अंत में बुधवार को सफलता हाथ लगी। चोंच से रिंग निकाल दिया गया है। जल्द ही आजाद कर दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed