सामने आया लवमैरिज का अंजाम तो डीयू छात्रा ने मचाया कोहराम
डीयू छात्रा से लव मैरिज करने वाले युवक ने अब उसे छोड़ दिया। इससे नाराज छात्रा ने बृहस्पतिवार को पति के घर जाकर हंगामा किया तो पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर लिया।
सामने आया लवमैरिज का अंजाम तो डीयू छात्रा ने मचाया कोहराम
हालांकि छात्रा का कहना है कि उसने कोर्ट में शादी की है, वह इसे तलाक नहीं मानती। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे छोड़ा था। आरोप है कि ससुरालवाले पति को बेदखल करने का दावा करते हैं, मगर रखते साथ हैं। नगर कोतवाली पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश में थी।
सामने आया लवमैरिज का अंजाम तो डीयू छात्रा ने मचाया कोहराम
छात्रा ने बताया कि वह दिल्ली के भजनपुरा की रहने वाली है। दो साल पहले कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले फल विक्रे ता से वह कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली। उस वक्त उसने खुद को भी स्टूडेंट बताया था।
सामने आया लवमैरिज का अंजाम तो डीयू छात्रा ने मचाया कोहराम
कुछ दिन बाद दोनों ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। प्रहलाद गढ़ी में किराए पर फ्लैट लेकर साथ रहने लगे। छात्रा ने बताया कि वह पति को परिजनों से मिलवाने ले गई, तब पति को पता चला कि उसके प्रॉपर्टी डीलर पिता अमीर हैं।
सामने आया लवमैरिज का अंजाम तो डीयू छात्रा ने मचाया कोहराम
आरोप है कि पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। छात्रा ने परिजनों को बताया तो पांच लाख रुपये और लाखों रुपये के जेवर परिजनों ने उसे दिए, बावजूद इसके आरोपी पति अब कार की डिमांड कर रहा है।