हिंदी दिवस 2019: भारत में हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल इसी दिन हिंदी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 14 सितंबर 1949 के दिन ही देश के संविधान में हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। हमारे देश में अंग्रेजों ने 200 से भी ज्यादा साल तक राज किया। ऐसे में ये किसी भी भाषा के लिए मुश्किल है कि वो किसी संस्कृति से अछूती रह जाए। यही वजह है कि हिंदी के कई सारे शब्द अंग्रेजी में इस तरह घुलमिल गए जैसे कि वो हिंदी नहीं अंग्रेजी के ही शब्द हों। ऐसे ही 20 शब्दों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो हैं तो हिंदी के शब्द लेकिन वह अंग्रेजी में भी उसी अधिकार के साथ इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें से कई ऐसे शब्द होंगे जो शायद आपको भी नहीं पता होंगे...
अंग्रेजी शब्द Blighty हिंदी के विलायती से बना है। ये प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों द्वारा ब्रिटेन और इंगलैंड के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
अंग्रेजी शब्द Mahout हिंदी के महावत से बना है। महावत वो शख्स होता है जो हाथी को चलाता है।
अंग्रेजी शब्द Krait हिंदी के करैत शब्द से बना है। यह कोबरा परिवार का जहरीला सांप है।
अंग्रेजी शब्द Cowrie हिंदी के कौड़ी शब्द से बना है।