फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कश्मीर नहीं दिल्ली-एनसीआर है, भारी ओलावृष्टि से सड़कों पर बिछी सफेद चादर

Wed, 27 Nov 2019 06:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 27 Nov 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm in Delhi ncr weather updates air quality index air pollution
दिल्ली एनसीआर में बिछी ओले की चादर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से ठंड ने धीमी-धीमी दस्तक दे दी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार दर्ज किया गया है। इसी बीच बुधवार को राजधानी व आसपास के इलाकों में मौसम ने ऐसी करवट ली कि एनसीआर में कई जगहें सफेद चादर से ढक गईं। यहां देखें दिल्ली एनसीआर की गुलाबी ठंड की मन मोह लेने वाली तस्वीरें-

Hailstorm in Delhi ncr weather updates air quality index air pollution
दिल्ली एनसीआर में बिछी ओले की चादर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह से ही सूरज आंख मूंदे हुए था। धूप नहीं खिलने के कारण ऐसा लग रहा था जैसे बादल जमीन पर उतर आए हों। दोपहर होते होते मौसम ने ऐसी करवट बदली कि हमेशा प्रदूषण से तर-बतर रहने वाले एनसीआर में पहले सुहानी हवाएं चलने लगीं फिर देखते ही देखते आसमान से बड़ी-बड़ी बूंदेें गिरने लगीं। 

Hailstorm in Delhi ncr weather updates air quality index air pollution
दिल्ली एनसीआर में बिछी ओले की चादर - फोटो : अमर उजाला

मौसम में पहले से ज्यादा ठंड बढ़ गई है और वायु गुणवत्ता भी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। दिल्ली समेत नोएडा व अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी एक साथ हुई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के गाजीपुर डेयरी इलाके और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 दिसंबर को मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hailstorm in Delhi ncr weather updates air quality index air pollution
दिल्ली एनसीआर में बिछी ओले की चादर - फोटो : अमर उजाला

उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का कहना है कि प्रदूषण न छंटने की बड़ी वजह हवा की धीमी गति व मिक्सिंग हाइट (वह ऊंचाई, जहां तक धरती से उठने वाली हवाएं पहुंचती हैं) का नीचे होना है।

विज्ञापन
Hailstorm in Delhi ncr weather updates air quality index air pollution
दिल्ली एनसीआर में बिछी ओले की चादर - फोटो : अमर उजाला

हालांकि दिल्ली में वायु प्रदूषण में सोमवार की तुलना में 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई। 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 252 से बढ़कर 270 पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हल्की बूंदाबांदी होने से बुधवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार आया है, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर खराबी आने का अंदेशा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed