फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, 26 जनवरी के लिए हाफिज ने की ये तैयारी

Mon, 08 Jan 2018 10:28 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jan 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
hafiz saeed to do terrorist attack in delhi on january 26
हाफिज सईद

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और जमात उल दावा के सरगना हाफिज सईद भारत में आतंकी हमला कराने की फिराक में है। अंतरराष्ट्रीय आतंकी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में बड़ा आत्मघाती हमला कराने का आदेश जम्मू कश्मीर में सक्रिय लश्कर आतंकियों को दिया है।

hafiz saeed to do terrorist attack in delhi on january 26
Hafiz Saeed

देश के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को 5 जनवरी को आतंकी हमला होने की आशंका के लिखित इनपुट दिए हैं। इसके बाद विशेष पुलिस आयुक्त पी कामराज ने शनिवार को नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

hafiz saeed to do terrorist attack in delhi on january 26
हाफिज सईद - फोटो : self

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट दिए हैं कि हाफिज सईद गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमला कराने की फिराक में है। यह काम उसने जम्मू कश्मीर में सक्रिय लश्कर आतंकियों को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hafiz saeed to do terrorist attack in delhi on january 26
हाफिज सईद

26 जनवरी की सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों लिए चुनौती बनी है। इस बार गणतंत्र दिवस पर 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं। ऐसे में भारत की छवि खराब करने के लिए हाफिज सईद आतंकी हमला कराना चाहता है।

विज्ञापन
hafiz saeed to do terrorist attack in delhi on january 26
हाफिज सईद

पुलिस इन इनपुट को बहुुत गंभीरता से ले रही है। उसने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है। राजपथ पर एक पुलिस पोस्ट बनाई गई है। राजपथ के आसपास समेत पूरे नई दिल्ली इलाके में विशेष पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed