फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा रहा विश्व पुस्तक मेले का दूसरा दिन, हुई टिकट में परेशानी

Mon, 08 Jan 2018 10:27 AM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jan 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
second day of world book fair, people faced problems in purchasing tickets
book fair - फोटो : G. pal

प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में दूसरे दिन रविवार को पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। आलम कुछ ऐसा था कि मेले में दाखिल होने के लिए देशी के साथ विदेशी पाठक भी खासे उत्साहित नजर आए।

second day of world book fair, people faced problems in purchasing tickets
book fair - फोटो : G. pal

भीड़ के कारण टिकट खरीदने के लिए लोगों को लंबी लाइनें लगानी पड़ीं। छुट्टी का दिन होने से लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान युवा पाठकों के अलावा बाल पाठकों और विद्यार्थियों की संख्या काफी ज्यादा रही। सभी पुस्तक स्टॉल्स पर पाठक अपनी पसंदीदा पुस्तकों को तलाशते नजर आए।

second day of world book fair, people faced problems in purchasing tickets
book fair - फोटो : G. pal

टिकट खरीदने में हुई परेशानी
रविवार को मेले में पहुंचे शशांक ने बताया कि उन्हें पुस्तकों से बेहद लगाव है, लेकिन टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन से गुजरना पड़ा। गेट नंबर 1 पर एक ही टिकट काउंटर बनाया गया है, जिस कारण लाइन काफी लंबी हो गई उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
second day of world book fair, people faced problems in purchasing tickets
book fair - फोटो : G. pal

बाहरी राज्यों से पहुंचे पाठक हुए खुश
हरियाणा से विश्व पुस्तक मेले में पहुंची चारु चौधरी ने बताया कि उन्हें उपन्यास पढ़ने का शौक है। मेले से उन्हें बहुत से लेखकों के बेहतरीन उपन्यास मिल जाते हैं। वह कॉलेज टाइम से ही प्रगति मैदान में लगने वाले पुस्तक मेले में हर साल आ रही हैं। राजस्थान से आई शालिनी ने बताया कि उन्हें फिक्शन, कहानियां, हॉरर और साइंस टेक्नोलॉजी की किताबें अच्छी लगाती हैं। यहां से पसंदीदा लेखकों की कई पुस्तकें खरीदी हैं। यहां एक छत के नीचे पूरा पुस्तक संसार मिल जाता है। वह एमएनसी में काम करती है, उन्हें रविवार का दिन सबसे बेहतर लगा। 

विज्ञापन
second day of world book fair, people faced problems in purchasing tickets
book fair - फोटो : G. pal

विदेशी पाठकों ने भी उठाया लुत्फ
पुस्तक मेले में विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंचे। यूरोपियन पवेलियन समेत अन्य स्टॉल्स पर इनकी भीड़ नजर आई।  विदेशी पाठक क्लार्क जार्ज ने बताया कि वह यहां पहली बार आए हैं उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़ी किताबें भी खरीदीं। उनका कहना था कि उन्हें पुस्तक पढ़ना बहुत अच्छा लगता है, इसलिए वह एक नॉवेल हमेशा साथ रखते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed