फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैमरे में कैद सुंदर की मौत: बजरी में जिंदा दफन हो गया किशोर, कई बार लगाई बचाओ.. बचाओ की आवाज; दहला देगा VIDEO

Sat, 04 Jul 2026 08:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 08:00 PM IST
सार

बजरी खाली होने के बाद चालक ने डंपर को आगे ले जाकर नाबालिग हेल्पर को कई आवाज लगाई, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद चालक ने स्टॉक कार्यालय के स्टाफ को सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए कहा। जब फुटेज देखी गई तो नाबालिग के बजरी के नीचे दबने के बारे में पता चला।

विज्ञापन
Minor boy crushed to death while unloading gravel from dumper in Gurugram
बजरी में जिंदा दफन हो गया सुंदर - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम स्थित बजघेड़ा थाना के अंतर्गत सेक्टर-113 में 2 जुलाई की देर रात डंपर से बजरी उतारते समय दबने से नाबालिग लड़के की मौत हो गई। 16 वर्षीय किशोर गाड़ी पर हेल्पर का काम करता था। मृतक किशोर के पिता दुर्गा प्रसाद मौर्य की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ बजघेड़ा थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। मृतक किशोर का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Minor boy crushed to death while unloading gravel from dumper in Gurugram
डंपर के पीछे खड़ा सुंंदर - फोटो : अमर उजाला

यूपी का रहने वाला था सुंदर
मृतक किशोर की पहचान बरेली (उत्तर प्रदेश) के सुन्दर गैटिया आकलाबाद निवासी प्रियांशु मौर्य (16) के रूप में हुई है। उसका परिवार वर्तमान में उत्तराखंड के नैनिताल स्थित प्रेमपुर लोसानी में रहता है। मृतक किशोर के पिता दुर्गा प्रसाद मौर्य के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अपनी मर्जी से डंपर पर हेल्पर का काम करता था। 

Minor boy crushed to death while unloading gravel from dumper in Gurugram
बजरी में दफन हो गया सुंदर - फोटो : अमर उजाला

कई बार लगाई ड्राइवर को आवाज
2 जुलाई की रात करीब 1 बजे डंपर चालक बजरी लेकर गुरुग्राम के सेक्टर-113 में पहुंचा। चालक ने हेल्पर प्रिंयाशु को डंपर का डाला खोलने के लिए पिछले हिस्से में भेजा। जब प्रियांशु ने डंपर के पीछे से डाला खोला तो चालक ने बजरी खाली करने के लिए गाड़ी की लिफ्ट को उठाया। इसी दौरान नाबालिग के पैरों पर बजरी गिर गई। उसने कई आवाज भी लगाई, लेकिन चालक उसकी आवाज नहीं सुन पाया और बजरी से भरा पूरा डंपर खाली कर दिया और नाबालिग लड़का उसके नीचे दब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Minor boy crushed to death while unloading gravel from dumper in Gurugram
बजरी में दफन सुंदर - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में दिखाई दिया 
बताया जा रहा है कि बजरी खाली होने के बाद चालक ने डंपर को आगे ले जाकर नाबालिग हेल्पर को कई आवाज लगाई, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद चालक ने स्टॉक कार्यालय के स्टाफ को सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए कहा। जब फुटेज देखी गई तो नाबालिग के बजरी के नीचे दबने के बारे में पता चला। कई युवकों ने जब तक बजरी को हटाकर नाबालिग को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि उसे पास के निजी अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Minor boy crushed to death while unloading gravel from dumper in Gurugram
सुंदर को निकाला गया बाहर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का बयान
रविवार को किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। डंपर को जब्त करके थाने में खड़ा किया गया है। जल्द ही डंपर के चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सुमित कुमार, जांच अधिकारी, बजघेड़ा थाना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed