ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में आठ साल की दुष्कर्म पीड़िता का पिता शुक्रवार को सूरजपुर कोतवाली में तमंचा लेकर पहुंच गया। पिता ने कनपटी पर तमंचा रखकर हंगामा किया और खुदकुशी की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने बमुश्किल तमंचा कब्जे में लेकर उसे समझाने का प्रयास किया।
आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला और पिता ने पुलिस से क्या कहा....
2 of 5
सूरजपुर दुष्कर्म पीड़िता के पिता तमंचा लेकर पहुंचे थाने
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने पुलिस से कहा, ‘उसे जेल भेज दो, वह आरोपी से बदला लेना चाहता है। पत्नी से भी कहा था कि वह केरोसिन डाल ले, लेकिन उसने नहीं सुना, वह डर गई।’ दरअसल, गुरुवार को पिता ने बच्ची के उपचार में लापरवाही बरतने समेत अन्य आरोप लगाए थे। शुक्रवार को उसे तमंचे के साथ देखकर कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी हतप्रभ रह गए और सभी उसे समझाने लगे। कुछ देर में ही कोतवाली प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने तमंचा हाथ से छीन लिया।
3 of 5
सूरजपुर दुष्कर्म पीड़िता के पिता तमंचा लेकर पहुंचे थाने
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कोतवाली के कार्यालय में ले जाकर उसे पानी व चाय पिलाकर समझाया गया कि आरोपी पर कठोर कार्रवाई की गई है। उसे न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं, पीड़िता का पिता एक शख्स पर कुछ माह पहले नौकरी से निकालने और बकाया रुपये दिलाने की मांग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को बुलाकर पीड़ित के रुपये दिला दिए।
4 of 5
सूरजपुर दुष्कर्म पीड़िता के पिता तमंचा लेकर पहुंचे थाने
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों से मिले सपाई, निशुल्क लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव और प्रवक्ता एडवोकेट श्याम सिंह भाटी ने कहा कि महिला और मासूम बच्चियों से अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पीड़िता को सही इलाज मिले और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने को फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले। सपा कार्यकर्ता अधिवक्ता सीमा भाटी ने कहा है कि पार्टी अदालत में बच्ची की निशुल्क कानूनी लड़ाई लड़ेगी और आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।