फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police have arrested the accused in the case of the mistreatment of a young woman in Delhi

दिल्ली: पांच सितारा होटल की पार्किंग में नागालैंड की युवती से बदसलूकी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 09:30 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 07 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पांच सितारा होटल की पार्किंग में हुई। शिकायत के अनुसार, नागालैंड की रहने वाली युवती अपने डॉक्टर दोस्त के साथ होटल गई थी। साथ में डॉक्टर के दो दोस्त और थे।

विज्ञापन
Police have arrested the accused in the case of the mistreatment of a young woman in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चाणक्यपुरी इलाके के एक पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की एक युवती से तीन लोगों ने बदसलूकी की और उसे जबरन अपनी मर्सिडीज कार में खींचने की कोशिश की। आरोप है कि युवती के आरएमएल के डॉक्टर दोस्त आयुष व दो अन्य ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पांच सितारा होटल की पार्किंग में हुई। शिकायत के अनुसार, नागालैंड की रहने वाली युवती अपने डॉक्टर दोस्त के साथ होटल गई थी। साथ में डॉक्टर के दो दोस्त और थे। वे जब शौचालय से लौट रहे थे, तभी सफेद रंग की मर्सिडीज कार में सवार तीन आरोपियों ने उनका रास्ता रोका और युवती को जबरन कार में खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन


युवती के दोस्तों आयुष, उद्भव और समर्थ ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, आयुष के दांतों में चोट आई है जबकि उद्भव और समर्थ के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कार का पंजीकरण नंबर भी नोट कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों दिव्यांशु, गौरव और मोहित की बाद में पहचान की गई और उनके खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया। युवती को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच की गई। पुलिस ने कहा कि युवती की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया । पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरएमएल अस्पताल में तैनात डॉक्टर व उनके दोस्त अशोका होटल गए थे जहां पार्किंग में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed