{"_id":"6ac59c5a79a6c9d605061799","slug":"delhi-young-woman-from-the-northeast-mistreated-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पांच सितारा होटल की पार्किंग में पूर्वोत्तर की युवती से बदसलूकी, कार में खींचने की कोशिश; एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पांच सितारा होटल की पार्किंग में पूर्वोत्तर की युवती से बदसलूकी, कार में खींचने की कोशिश; एफआईआर
Wed, 07 Oct 2026 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:42 AM IST
सार
आरोप है कि युवती के आरएमएल के डाॅक्टर दोस्त आयुष व दो अन्य ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चाणक्यपुरी इलाके के एक पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की एक युवती से तीन लोगों ने बदसलूकी की और उसे जबरन अपनी मर्सिडीज कार में खींचने की कोशिश की। आरोप है कि युवती के आरएमएल के डाॅक्टर दोस्त आयुष व दो अन्य ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पांच सितारा होटल की पार्किंग में हुई। शिकायत के अनुसार, नागालैंड की रहने वाली युवती अपने डॉक्टर दोस्त के साथ होटल गई थी। साथ में डाॅक्टर के दो दोस्त और थे। वे जब शौचालय से लौट रहे थे, तभी सफेद रंग की मर्सिडीज कार में सवार तीन आरोपियों ने उनका रास्ता रोका और युवती को जबरन कार में खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन
युवती के दोस्तों आयुष, उद्भव और समर्थ ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, आयुष के दांतों में चोट आई है जबकि उद्भव और समर्थ के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कार का पंजीकरण नंबर भी नोट कर लिया था।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों दिव्यांशु, गौरव और मोहित की बाद में पहचान की गई और उनके खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया। युवती को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच की गई। पुलिस ने कहा कि युवती की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियोें के अनुसार आरएमएल अस्पताल में तैनात डाॅक्टर व उनके दोस्त अशोका होटल गए थे जहां पार्किंग में झगड़ा हुआ था।