{"_id":"6ac5bcc81ab4da77b206c899","slug":"fire-breaks-out-at-two-plastic-granules-manufacturing-factories-in-delhi-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आग का तांडव: दो फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आग का तांडव: दो फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Wed, 07 Oct 2026 09:00 AM IST
Vijay Singh Pundir
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:30 बजे मिली और 16 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। सुबह 6:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कूलिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन