फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police registered an FIR against Rahul and Priyanka Gandhi

दिल्ली: पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप

Wed, 07 Oct 2026 09:48 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 07 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर खत्म करने की मांग को लेकर विपक्ष के 19 दलों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला था।पुलिस ने इसे संसद मार्ग पर रोक दिया था। जिसके बाद राहुल-प्रियंका सहित तमाम सांसद, कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन में जबरन घुस गए थे।

विज्ञापन
Delhi Police registered an FIR against Rahul and Priyanka Gandhi
पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की - फोटो : जी पाल

विस्तार

इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान मंगलवार आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। राहुल-प्रियंका सहित तमाम सांसद, कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन में जबरन घुस गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसदों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य इंडिया ब्लॉक सांसदों के मंगलवार को भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर खत्म करने की मांग को लेकर विपक्ष के 19 दलों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला। पुलिस ने इसे संसद मार्ग पर रोक दिया तो राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसदों के साथ संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन में घुसकर धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीईसी से मुलाकात होने तक उठने से इन्कार कर दिया। धरना 8 घंटे चला। रात 8 बजे के बाद पुलिस सभी सांसदों को हिरासत में किंग्सवे कैंप लेकर गई और धरना खत्म कराया। रात 10 बजे राहुल समेत सभी सांसदों को रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed