फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   East Delhi: People have started living again in a dilapidated building in Sundar Nagri that had been vacated

पूर्वी दिल्ली: सुंदर नगरी में खाली कराई गई जर्जर इमारत में फिर रहने लगे लोग, 24 घंटे में ही नोटिस की अनदेखी

Wed, 07 Oct 2026 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहित शुक्ला, पूर्वी दिल्ली
मोहित शुक्ला, पूर्वी दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 03:17 AM IST
सार

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढहने से कई लोगों की मौत के बाद अवैध और जर्जर निर्माणों के खिलाफ सख्ती के दावे किए गए थे। इसके बावजूद सुंदर नगरी के जी-ब्लॉक में स्थिति अलग तस्वीर पेश कर रही है। 

विज्ञापन
East Delhi: People have started living again in a dilapidated building in Sundar Nagri that had been vacated
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में बहुमंजिला इमारतों के ढहने के दर्दनाक हादसों के बावजूद प्रशासनिक तंत्र की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढहने से कई लोगों की मौत के बाद अवैध और जर्जर निर्माणों के खिलाफ सख्ती के दावे किए गए थे। इसके बावजूद सुंदर नगरी के जी-ब्लॉक में स्थिति अलग तस्वीर पेश कर रही है। 

विज्ञापन


यहां पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराई गई झुकी हुई छह मंजिला इमारत में लोग दोबारा रहने लगे हैं। इमारत की हालत को देखते हुए इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।सत्य निकेतन में नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण के दौरान इमारत ढह गई थी। हाल ही में तिमारपुर में दीवार गिरने से भी लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना सामने आई। 
विज्ञापन


इन हादसों के बावजूद सुंदर नगरी में छह लेंटर वाली यह कथित अवैध इमारत खुलेआम खतरे को न्योता दे रही है। रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में इसे खाली कराया गया था, लेकिन प्रशासनिक निगरानी हटते ही सभी मंजिलों पर लोग फिर लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संकरी गली में आसपास बने मकानों के लिए भी झुकी हुई इमारत गंभीर खतरा बनी हुई है।दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी क्षेत्र स्थित कार्यकारी अभियंता (एम-1) कार्यालय ने 5 अक्तूबर 2026 को पत्र संख्या 349 जारी कर संपत्ति संख्या G-4/47 (स्टीफन डिस्पेंसरी के पास) को अति खतरनाक श्रेणी में रखा था। 


कनिष्ठ अभियंता के निरीक्षण में भूतल से पांचवीं मंजिल तक बनी कॉर्नर इमारत की दीवारों में गहरी दरारें मिली थीं। निगम ने तत्काल इमारत खाली कराने और संरचनात्मक सुरक्षा जांच होने तक प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नोटिस चस्पा होने के 24 घंटे के भीतर ही आदेशों की अनदेखी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed