फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेरी काउंटी डबल मर्डरः घर में टीवी चल रहा था और नेहा के शव के पास पड़ा था पराठा, फ्लैट का मंजर देख डर गया बेटा

Fri, 06 Nov 2020 11:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Nov 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Greater noida cherry county double murder beside wife dead body bread was kept television was on know scene of flat
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चेरी काउंटी सोसायटी में कारोबारी और उसकी पत्नी की हत्या मामले में कई नए खुलासे हुए हैं। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है साथ ही ये भी बताया है कि जब पहली बार दंपती का बेटा उनके फ्लैट पर पहुंचा तो उसने क्या देखा और उस वक्त कैसा मंजर था जिससे वह दहल गया...

Greater noida cherry county double murder beside wife dead body bread was kept television was on know scene of flat
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या के बाद मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रसोई में पड़ा था महिला का शव
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेहा का शव रसोई के पास पड़ा था। पास ही पराठा रखा था जिसमें से दो निवाले टूटे थे। आशंका है कि एक निवाला नेहा खा चुकी थी और दूसरा खाने के दौरान आरोपी ने हमला किया था। नेहा के शव से लगभग 20 कदम दूर एक कमरे में विनय का शव पड़ा था। इस कमरे में टीवी चल रहा था। नेहा यह सोचकर देर रात खाना खा रही थी कि अगले दिन करवाचौथ का व्रत रखना था। 

Greater noida cherry county double murder beside wife dead body bread was kept television was on know scene of flat
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस होगा निलंबित
दो माह के भीतर दूसरी बार सोसायटी के भीतर हुए दोहरे हत्याकांड और आरोपी के बेखौफ फरार होने से न केवल ग्रेनो वेस्ट, बल्कि यहां की पॉश सोसाइटियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों से भी गहन पूछताछ की। विनय के फ्लैट और फ्लोर के आसपास तैनात सुरक्षाकर्मियों से लिखित बयान लिए गए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मी बॉबी ने बयान दिया कि आरोपी के वहां से गुजरने के दौरान वह वाशरूम चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Greater noida cherry county double murder beside wife dead body bread was kept television was on know scene of flat
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दूसरे सुरक्षाकर्मी ने कहा कि करवाचौथ के मद्देनजर सोसायटी में भीड़ अधिक थी। वह आरोपी को नहीं देख पाया। पुलिस ने सोसायटी में एक गेट से बेरोकटोक आवागमन व एक सीसीटीवी खराब होने आदि लापरवाही बरतने पर सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस निलंबित करने के लिए डीजीपी कानून व्यवस्था को रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन
Greater noida cherry county double murder beside wife dead body bread was kept television was on know scene of flat
greater noida couple murder - फोटो : अमर उजाला

कई दिन छुट्टी पर रहा, बिक्री के रुपयों में भी धोखाधड़ी
कर्मचारियों और परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अमान अपने स्टॉल से कपड़े बिक्री के रुपयों में भी धोखाधड़ी करता था। आरोपी के हत्या में नाम आने के बाद हिसाब-किताब की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। वहीं, आरोपी वारदात से पहले बीमारी की बात कहकर कई दिन छुट्टी पर रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed