Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi’s history and UP’s flavors: Both states showcase their unique flair at the trade fair

दिल्ली का इतिहास और यूपी का स्वाद: व्यापार मेले में दोनों राज्यों का खास अंदाज, लुभा रहा है विकास का मॉडल

Sun, 15 Nov 2026 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा सचिन कुमार, नई दिल्ली
सचिन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 03:23 AM IST
सार

भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पवेलियन अपनी इन्हीं खासियतों के साथ दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi’s history and UP’s flavors: Both states showcase their unique flair at the trade fair
दिल्ली ट्रेड फेयर - फोटो : instagram

विस्तार

दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत, पुरानी बाजारों की रौनक और आधुनिक विकास की झलक, तो उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद, बेमिसाल कारीगरी और स्थानीय हुनर...। भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पवेलियन अपनी इन्हीं खासियतों के साथ दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। दोनों राज्यों ने अपने पवेलियन के जरिए संस्कृति और परंपरा को उद्योग, नवाचार और विकास से जोड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन


दिल्ली पवेलियन में राजधानी के ऐतिहासिक स्वरूप के साथ भविष्य की योजनाओं की झलक भी देखने को मिल रही है। वहीं, यूपी पवेलियन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और खानपान को प्रमुखता दी गई है। इन पवेलियन में आने वाले लोगों को दोनों राज्यों की विविधता और बदलते स्वरूप को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन


इंडिया गेट की झलक और 62 स्टॉल से सजा दिल्ली पवेलियन
दिल्ली पवेलियन में प्रवेश करते ही इंडिया गेट के द्वार की झलक राजधानी की ऐतिहासिक पहचान से रूबरू कराती है। हॉल नंबर दो में बने इस पवेलियन में कुल 62 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पुरानी दिल्ली के खास आभूषणों, हस्तशिल्प, स्थानीय कारोबारियों के उत्पादों और पर्यटन स्थलों से जुड़ी चीजों को प्रदर्शित किया गया है। महिला उद्यमियों के उत्पाद भी यहां आकर्षण का केंद्र हैं। इन स्टॉल के माध्यम से स्थानीय कारोबारियों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकनकारी से चटाई तक, यूपी के उत्पादों में दिखी स्थानीय पहचान : उत्तर प्रदेश पवेलियन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की कला, स्वाद और पारंपरिक हुनर को एक ही छत के नीचे प्रस्तुत किया गया है। लखनऊ की चिकनकारी यहां विशेष आकर्षण है। कपड़ों पर की गई बारीक कढ़ाई और धागों से उकेरे गए खूबसूरत डिजाइन कारीगरों की मेहनत और पीढ़ियों से चली आ रही इस कला की पहचान कराते हैं। 

 खानपान के शौकीनों के लिए रामपुर का हलवा और कासगंज का कलाकंद खास पेशकश हैं। वहीं मेरठ की कोराई चटाई अपनी पारंपरिक बनावट के साथ लोगों का ध्यान खींच रही है।  इन उत्पादों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की विशिष्ट कला, खानपान और स्थानीय हुनर को बाजार उपलब्ध कराने की कोशिश दिखाई देती है।


राजधानी में हो रहे विकास कार्यों के माॅडल भी दिखाए
दिल्ली पवेलियन की खासियत केवल ऐतिहासिक विरासत तक सीमित नहीं है। यहां साफ यमुना का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया है, जो नदी की स्वच्छता से जुड़े प्रयासों की ओर ध्यान खींचता है। इसके अलावा ग्रीन मोबिलिटी और राजधानी में हो रहे विकास कार्यों के मॉडल भी लगाए गए हैं। इनके जरिए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और आधुनिक यातायात व्यवस्था से जुड़ी योजनाओं को दर्शाया गया है। इस तरह पवेलियन में पुरानी दिल्ली की पहचान के साथ विकसित होती राजधानी की तस्वीर भी देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed