ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई सिक्योरिटी से लैस टेकजोन-4 चेरी काउंटी सोसायटी निवासी कारोबारी दंपती विनय गुप्ता और नेहा की हत्या सुनियोजित ढंग से की गई। आरोपी कर्मी अमान हयात खान ने दो दिन पहले ही मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। वारदात में लूट के भी सुराग मिले हैं। आरोपी मंगलवार रात 12:15 बजे सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घुसते हुए दिखा है। आगे जानें अमान ने ऐसा क्यों किया और किन सबूतों के आधार पुलिस को यह यकीन हुआ कि कातिल अमान ही है, देखें तस्वीरें....
2 of 5
प्राइस मार्ट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, लगभग 20 मिनट बाद विनय मार्ट की नकदी-चाबी का थैला लेकर जाते हुए दिखा है। पुलिस ने गुरुवार को मार्ट पर तैनात सभी कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं। सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों को भी बिसरख कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई है। पुलिस के अनुसार, विनय के मार्ट पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि मार्ट में कपड़े, ज्वेलरी आदि अन्य सामान के अलग-अलग कई स्टॉल-काउंटर हैं।
3 of 5
मृतक दंपती के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इनमें कपड़े का स्टॉल विनय के भांजे गाजियाबाद के रामप्रस्थ निवासी सौरभ मित्तल का है। इस पर पानीपत निवासी कमल काम करता था। उसके चार माह पहले काम छोड़ने पर हयात को रखा गया था। वह मूलरूप से बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। इससे पहले वह गौड़ सिटी मॉल में कपड़े के शोरूम पर काम करता था। आरोपी ने अपनी कलाई पर हयात गुदवाया हुआ है।
4 of 5
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वह अपना नाम अमन बताता था, लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि उसका पूरा नाम अमान हयात खान है। स्पेलिंग एक जैसी होने से वह अमन नाम का इस्तेमाल करने लगा था। घटना के दौरान भांजा सौरभ बिहार गया हुआ था।
5 of 5
greater noida couple murder
- फोटो : अमर उजाला
खून से सने जूते उतारकर विनय के पहनकर हुआ फरार
बताया गया है कि आरोपी की पहचान उसके जूतों से हुई है। वारदात के दौरान आरोपी के जूते खून से सन गए थे। पकड़े जाने के डर से आरोपी अपने जूते फ्लैट में उतार गया और विनय के जूते पहनकर फरार हो गया।
वारदात में लूट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। आरोपी हयात खान के हाथ में थैला दिखा है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।- लव कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त