Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A glimpse into the applications of AI—from cybersecurity to the diagnosis of dental diseases

दिल्ली: साइबर सुरक्षा से दांतों की बीमारी की पहचान तक में एआई के प्रयोगों की झलक, व्यापार मेले में दिखी तैयारी

Sun, 15 Nov 2026 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा शनि पाथौली, नई दिल्ली
शनि पाथौली, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 03:18 AM IST
सार

भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के इंस्पिरेशन हॉल में ऐसे ही तकनीकी नवाचारों की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
A glimpse into the applications of AI—from cybersecurity to the diagnosis of dental diseases
एआई - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर धोखाधड़ी पर लगाम लगाने से लेकर दांतों की बीमारियों की पहचान और ऑनलाइन कारोबार के प्रबंधन तक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के इंस्पिरेशन हॉल में ऐसे ही तकनीकी नवाचारों की झलक देखने को मिल रही है। यहां करीब 600 भारतीय स्टार्टअप अपने उत्पादों और तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन कर रहे हैं। हॉल में साइबर सुरक्षा से जुड़े स्टार्टअप विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।

विज्ञापन


बैंकिंग, खरीदारी और डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी वेबसाइट और डिजिटल पहचान की चोरी जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। इनसे निपटने के लिए युवा उद्यमी ऐसे समाधान पेश कर रहे हैं, जिनका उद्देश्य ऑनलाइन लेनदेन को सुरक्षित बनाना और उपभोक्ताओं के साथ छोटे कारोबारियों को साइबर खतरों से बचाना है।
विज्ञापन


दंत चिकित्सा में एआई का इस्तेमाल : स्वास्थ्य क्षेत्र में आरोग्यम एआई डेंटिस्ट स्टार्टअप ने भी ध्यान खींचा है। यह दांतों से जुड़ी समस्याओं की पहचान और मरीजों को जानकारी देने में एआई के इस्तेमाल की संभावनाएं प्रदर्शित कर रहा है। स्टार्टअप के संचालक के मुताबिक, इस तकनीक के जरिये जांच से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण और मरीजों को बेहतर मार्गदर्शन देने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, एआई आधारित समाधान चिकित्सक की जांच और सलाह का विकल्प नहीं हैं। डीप टेक से अंतरिक्ष तकनीक तक की भागीदारी : आईटीपीओ के अनुसार, इंस्पिरेशन हॉल में डीप टेक, कृषि तकनीक, ड्रोन, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और शिक्षा तकनीक से जुड़े करीब 600 स्टार्टअप शामिल हैं।   हॉल संख्या 14 में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नवाचारों को बाजार तक पहुंचाने के साथ उद्यमियों को निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और संभावित कारोबारी साझेदारों से जोड़ना भी है।

नए प्रयोगों को मिल रहा है अंतरराष्ट्रीय मंच
मेले के दौरान पर्यटन, खेल तकनीक, खाद्य तकनीक, जैव प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाओं, समुद्री अर्थव्यवस्था, आपूर्ति शृंखला और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों के स्टार्टअप को भी अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस तरह इंस्पिरेशन हॉल उभरते उद्यमों के लिए तकनीक के प्रदर्शन के साथ व्यावसायिक संपर्क और निवेश की संभावनाएं तलाशने का मंच बन 

रहा है।

छोटे कारोबारियों के लिए एआई समाधान
डिजिटल कारोबार को आसान बनाने वाले एआई आधारित स्टार्टअप भी मेले में अपनी तकनीक प्रदर्शित कर रहे हैं। इनके समाधान छोटे कारोबारियों को ग्राहकों की जरूरत समझने, उत्पादों की पहुंच बढ़ाने, बिक्री का प्रबंधन करने और कारोबार से जुड़े काम व्यवस्थित करने में मदद कर सकते हैं। इससे सीमित संसाधनों वाले उद्यमियों के लिए डिजिटल बाजार में अपनी जगह बनाने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed