संशोधित मोटर वाहन अधिनियम लागू होने से कई गुना बढ़ी जुर्माने की राशि को लेकर दिल्ली के लोगों में खौफ है। लोग जुर्माने की राशि से बचने के लिए अलग-अलग कदम उठा रहे हैं। कुछ दिन पहले शेखसराय के पास चालान होने पर एक युवक ने अपनी बाइक में आग लगी दी थी, वहीं कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूटी सवार युवती को रोका तो उसने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को फांसी लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दे डाली। युवती ने अपना हेलमेट सड़क पर दे मारा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 5
चालान काटने पर रोने लगी युवती आत्महत्या करने की बात।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सेंट्रल रेंज के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कश्मीरी गेट आईएसबीटी बस अड्डे के पास सफेद रंग की स्कूटी सवार युवती को रोका गया था। स्कूटी की नंबर प्लेट टूटी थी, जिस पर एक अंक नहीं था। युवती के हेलमेट में भी बेल्ट नहीं थी। इसके अलावा वह स्कूटी चलाते हुए फोन पर बात कर रही थी।
3 of 5
चालान काटने पर रोने लगी युवती आत्महत्या करने की बात।
- फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस ने जब युवती को रोका तो वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लग गई। युवती इस प्रयास में थी कि वह वहां से निकल जाए। युवती ने स्कूटी में चाबी लगाकर वहां से निकलने का प्रयास किया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चाबी ले ली। बहस के दौरान युवती ने आपा खो दिया और अपना हेलमेट जमीन में दे मारा।
4 of 5
चालान काटने पर रोने लगी युवती आत्महत्या करने की बात।
- फोटो : अमर उजाला
युवती दलील देती रही कि उसकी स्कूटी की नंबर प्लेट एक दिन पहले ही किसी ने तोड़ दी थी। वह ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात नहीं कर रही थी, बल्कि गाने सुन रही थी। इसके बाद युवती रोने लग गई।
5 of 5
चालान काटने पर रोने लगी युवती आत्महत्या करने की बात।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान युवती ने कई बार अपनी मां को भी फोन किया था। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आगे से ऐसा न करने की हिदायत देकर उसे छोड़ दिया। युवती का करीब 15 मिनट का वीडियो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।