फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम: शराब पार्टी में ऐसे हाल में मिले 43 युवक-युवतियां, देखकर पुलिस भी हैरान

Sat, 14 Sep 2019 10:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Sep 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Gurugram News Biggest Alcohol Party Busted 43 Boys and Girls Arrested
गुरुग्राम में दारू पार्टी - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी गांव के पास मन्नत पार्क में द पूल साइड रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात को पुलिस टीम ने बिना अनुमति चल रही शराब पार्टी में छापेमारी की। पुलिस की टीम की सूचना पर अफरातफरी मच गई, हालांकि इसमें 34 युवक व नौ युवतियां नशे की हालत में पकड़े गए। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने 43 युवक-युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि पार्टी का आयोजन कराने वाले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें से चार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 
Gurugram News Biggest Alcohol Party Busted 43 Boys and Girls Arrested
गुरुग्राम में दारू पार्टी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) चंद्रमोहन के मुताबिक पार्टी से कोई भी प्रतिबंधित नशे का सामान नहीं मिला। पार्टी में शामिल सभी युवक-युवती की उम्र 22 से 25 वर्ष के करीब थी, जिन्हें चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती रात आला अधिकारियों को सूचना मिली थी फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रेव पार्टी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस के आला अधिकारियों की टीम ने तड़के तीन बजे पार्टी में छापेमारी की, जहां नशे की हालत में युवक-युवतियां डांस करते दिखे, पुलिस टीम ने डीजे बंद कराते हुए जांच शुरू की। 
Gurugram News Biggest Alcohol Party Busted 43 Boys and Girls Arrested
गुरुग्राम में दारू पार्टी - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। आयोजन स्थल से कोई भी प्रतिबंधित नशीला पदार्थ नहीं मिला। पार्टी के लिए एक हजार का कूपन दिया गया जिसके आधार पर ही प्रवेश दिया गया। पुलिस के मुताबिक सभी 43 युवक-युवतियां पार्टी में शामिल होने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग जगहों से आए हुए थे। थाना प्रभारी विष्णुप्रसाद के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी होते ही फरार हो गया मालिक 

Gurugram News Biggest Alcohol Party Busted 43 Boys and Girls Arrested
गुरुग्राम में दारू पार्टी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में तेज आवाज में संगीत बज रहा था। पार्टी में युवक-युवतियों को खुलेआम शराब परोसी जा रही थी, छापेमारी की सूचना के बाद युवक-युवतियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान मौका पाकर रेस्टोरेंट मालिक और प्रबंधक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम की तलाशी में अवैध रूप से परोसी जा रही कई ब्रांड की शराब बरामद हुई। 
विज्ञापन
Gurugram News Biggest Alcohol Party Busted 43 Boys and Girls Arrested
गुरुग्राम में दारू पार्टी - फोटो : अमर उजाला
डीएलएफ फेज 1 थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जिसमें से झारखंड निवासी हरीश उत्तराखंड अलमोड़ा के ततला बिनौला गांव निवासी हिमांशु, उत्तराखंड के रायघड़ी गांव निवासी मुकेश सिंह व रोहतक के विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed