फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड नोट में प्रेमिका का छलका दर्द: मंजीत मेरी मौत का जिम्मेदार... उसकी इस हरकत से तंग आकर दे रहीं हूं जान

Sat, 17 Dec 2022 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
girl ended her life after being upset with her live in partner In Gurugrams Kherki Daula
खेड़की दौला थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुग्राम में सेक्टर-83 स्थित वाटिका इंडिया नेकस्ट सोसाइटी के फ्लैट में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहने वाली युवती की शनिवार को फ्लैट में पंखे के सहारे फंदे से लटका शव मिला। मौके पर मिले सुसाइड नोट में युवती ने अपनी मौत के लिए प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उसने लिखा है कि प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर मैं जान दे रही है। मृतका अनीता के भाई के बयान पर फरार प्रेमी मंजीत के खिलाफ खेड़की दौला थाना में आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। 

girl ended her life after being upset with her live in partner In Gurugrams Kherki Daula
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार यूपी अलीगढ़ की रहने वाली 27 साल की अनीता कई साल से मानेसर में एक कोरियर कंपनी में नौकरी करती थी। इसी कंपनी के साथ काम करने वाले एक अन्य कंपनी के कर्मचारी मंजीत से उसकी दोस्ती हो गई। मंजीत रेवाड़ी के डहीना का रहने वाला है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और कई महीनों से वे लिव-इन में रह रहे हैं। 

girl ended her life after being upset with her live in partner In Gurugrams Kherki Daula
खेड़की दौला क्षेत्र का है मामला - फोटो : सोशल मीडिया

करीब 15 दिन पहले वे सेक्टर-83 की वाटिका इंडिया नेकस्ट सोसाइटी में शिफ्ट हुए। फ्लैट के किराये का किरायानामा मंजीत के नाम पर था। शनिवार को परिवार वालों ने अलीगढ़ से युवती को कॉल की तो उसने रिसीव नहीं की। उसके कार्यालय में फोन किया तो पता चला कि वहां नहीं गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girl ended her life after being upset with her live in partner In Gurugrams Kherki Daula
गुरुग्राम पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उनका भी फोन रिसीव नहीं कर रही। प्रेमी मंजीत को कॉल की गई लेकिन उसने भी जवाब नहीं दिया। परिवार वाले गुरुग्राम आए और यहां देखा कि फ्लैट अंदर से बंद है। सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया तो दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हुए। कमरे में पंखे के सहारे बने फंदे से अनीता मृत लटकी हुई थी। मंजीत यहां से गायब था। 

विज्ञापन
girl ended her life after being upset with her live in partner In Gurugrams Kherki Daula
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सोसाइटी के रेजिडेंट्स से पूछताछ में पता चला कि मंजीत को शुक्रवार से नहीं देखा है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवती ने लिखा है कि मंजीत ने मुझसे बेवफाई की और परेशान होकर मैं जान दे रही हूं। मेरी मौत के लिए मंजीत जिम्मेदार है। पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम हाउस भिवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका के भाई चेतन के बयान पर फरार मंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed