गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक विश्वविद्यालय की बीएससी की छात्रा ने सहपाठी के व्यवहार से परेशान होकर उससे ब्रेकअप कर लिया। इससे नाराज सहपाठी येलपु वैंकटा सत्या विवेक निवासी हैदराबाद ने छात्रा का अश्लील वीडियो विश्वविद्यालय की साइट पर मेल किया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। आरोपी छात्रा से बिटकॉइन के रूप में रुपये की मांग कर रहा है। साथ ही रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। छात्रा के पिता ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।
दोस्त निकला दरिंदा: ब्रेकअप करने पर यूनिवर्सिटी की साइट पर लड़की का भेजा अश्लील वीडियो, अब कर रहा ऐसी डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 17 Dec 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन