फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लापरवाही में गई सना की जान': प्रसव के दौरान बहा अत्यधिक रक्त, परिजन बोले- पैसे मांगने में व्यस्त था स्टाफ

Thu, 27 Mar 2025 06:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

सना के चाचा ससुर रियासत मेंबर ने बताया कि जब सना को भर्ती कराया गया तो वहां मौजूद डॉ अंजलि और भारती यादव ने प्रसव से पहले ही दो हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने खुशी-खुशी पैसे देने की बात मान ली, लेकिन सही तरीके से इलाज न करने की वजह से सना की तबीयत बिगड़ती चली गई।

विज्ञापन
Woman dies while giving birth to a child in Ghaziabad
मृतका सना की फाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही और अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं।

Woman dies while giving birth to a child in Ghaziabad
मृतका सना के चाचा ससुर - फोटो : अमर उजाला

उस्मान कॉलोनी डासना निवासी छम्मन के पुत्र बिलाल की पत्नी सना (25) को 24 मार्च की शाम करीब पांच बजे प्रसव के लिए डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ थी और सामान्य अवस्था में सीएचसी पहुंची थी। लेकिन सीएचसी के स्टाफ ने इलाज शुरू करने से पहले ही पैसे की मांग शुरू कर दिए।

Woman dies while giving birth to a child in Ghaziabad
मृतका सना की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

सना के चाचा ससुर रियासत मेंबर ने बताया कि जब सना को भर्ती कराया गया तो वहां मौजूद डॉ अंजलि और भारती यादव ने प्रसव से पहले ही दो हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने खुशी-खुशी पैसे देने की बात मान ली, लेकिन सही तरीके से इलाज न करने की वजह से सना की तबीयत बिगड़ती चली गई। सना की यह दूसरी डिलीवरी थी, इससे पहले एक 3 वर्ष की बेटी है। परिजनों ने इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जब सना की हालत गंभीर होने लगी तो डॉ ने बताया कि सर्जन अभी नहीं आए हैं और सुबह तक बच्चा सुरक्षित हो जाएगा। 

पढ़ें- प्रेमी के प्यार में अंधी मां: दो बच्चों को छोड़ आशिक से की शादी... बिलखते रह गए मासूम, पति ने करवाई रस्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman dies while giving birth to a child in Ghaziabad
मृतका सना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रसव होने के बाद जब ब्लीडिंग नहीं रुकी तो महिला की स्थिति और बिगड़ी तो एक पुरुष डॉक्टर को बुलाकर टांके लगाए गए। जिससे ब्लीडिंग ज्यादा हो गई। हालत नाजुक होते ही सना को तुरंत एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां भी स्थिति गंभीर बनी रही। इसके बाद सना को जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही सना की मौत हो गई। महिला ने बेटा को जन्म दिया जो स्वस्थ है।

विज्ञापन
Woman dies while giving birth to a child in Ghaziabad
मृतका सना की सास और चाचा ससुर - फोटो : अमर उजाला

सना की सास हसीना ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने इलाज से ज्यादा पैसे को प्राथमिकता दी और परिजनों को धमकाते हुए कहा कि अगर वे पेपर साइन नहीं करेंगे तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। परिजनों ने मांग की है कि इस लापरवाही और घूसखोरी के लिए डासना सीएचसी के चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को बर्खास्त किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ प्राची पाल को फोन से संपर्क करने पर बात नहीं हो पा रही।

पढ़ें- औरैया की कातिल दुल्हन: पति दिलीप ने संजोए थे ख्वाब, खाटू श्याम के दर्शन के बाद हनीमून पर जाने की थी प्लानिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed