फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Commotion during Ganpati immersion outside Sahibabad police station

VIDEO: साहिबाबाद थाने के सामने गणपति विसर्जन में बवाल, डीजे को लेकर भिड़े दो पक्ष; रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 20 Sep 2026 08:48 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 20 Sep 2026 08:48 PM IST
सार

44 सेकंड के वायरल वीडियो के अनुसार, सड़क के दोनों ओर स्थित कॉलोनियों के लोगों ने अलग-अलग पंडाल लगाकर गणपति की स्थापना की थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर तनातनी हुई थी। रविवार को दोनों पक्ष अपने-अपने पंडाल से गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान साहिबाबाद थाने के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

विज्ञापन
Commotion during Ganpati immersion outside Sahibabad police station
साहिबाबाद में दो पक्षों में छड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के साहिबाबाद थाने के ठीक सामने रविवार को गणपति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर घूंसे बरसाए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोग मौके से भागने लगे, तो दूसरे पक्ष के युवकों ने जीटी रोड पर दौड़कर उनका पीछा किया और कुछ युवकों को पकड़कर दोबारा मारपीट की। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। वहीं, इसका वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


अलग-अलग लगा था पंडाल
44 सेकंड के वायरल वीडियो के अनुसार, सड़क के दोनों ओर स्थित कॉलोनियों के लोगों ने अलग-अलग पंडाल लगाकर गणपति की स्थापना की थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर तनातनी हुई थी। रविवार को दोनों पक्ष अपने-अपने पंडाल से गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान साहिबाबाद थाने के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर चले लात-घूंसे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के लोग सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गए और जमकर घूंसे चले। एक पक्ष के कुछ लोग जब वहां से भागने लगे तो दूसरे पक्ष के युवकों ने जीटी रोड पर दौड़कर उनका पीछा किया। कुछ युवकों को पकड़कर उनके साथ दोबारा मारपीट की गई। मारपीट के दौरान कई लोगों को चोटें आने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी बने रहे तमाशबीन
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की। 

पुलिस का बयान
वही, इस संबंध में एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed