{"_id":"67e40abb4a0d9b3cbd0562fd","slug":"mother-left-her-two-children-and-married-her-lover-in-sant-kabir-nagar-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के प्यार में अंधी मां: दो बच्चों को छोड़ आशिक से की शादी... बिलखते रह गए मासूम, पति ने करवाई रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के प्यार में अंधी मां: दो बच्चों को छोड़ आशिक से की शादी... बिलखते रह गए मासूम, पति ने करवाई रस्में
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:58 PM IST
सार
गांव वालों का कहना है कि 1 वर्ष पहले महिला और गांव निवासी एक युवक के बीच प्रेम प्रपंच शुरू हुआ जो मार्च 2025 आते-आते परवान चढ़ गया। महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को सोमवार को मां की ममता नहीं डिगा पाई। अपने छोटे-छोटे दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली। शादी के दौरान मौजूद लोग महिला को समझाते बुझाते रह गए बच्चे अलग-अलग बिलखते रहे, लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही। वहीं पत्नी की शादी की रस्मों के दौरान पति मौजूद रहा।
2 of 5
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई थी। महिला दो बच्चों की मां बनी जिनकी उम्र क्रमशः 7 व 2 वर्ष है। महिला का पति घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करता है।
3 of 5
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गांव वालों का कहना है कि 1 वर्ष पहले महिला और गांव निवासी एक युवक के बीच प्रेम प्रपंच शुरू हुआ जो मार्च 2025 आते-आते परवान चढ़ गया। महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। जिसके तलाश में उसके परिजन लगे रहे।
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह महिला अपने प्रेमी के साथ घर पर पहुंची और प्रेमी से शादी करने की बात कहने लगी। गांव के लोग दोनों को काफी समझाए-बुझाए लेकिन वह किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुई। अंत में प्रेमी और प्रेमिका अपने परिजनों के साथ धनघटा में स्थित बाबा दानी नाथ मंदिर पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी जोड़े ने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर एक दूसरे के गले में जय माल डाल दिए। इस बीच यह भी निर्णय हुआ कि दोनों बच्चे अपने बाप के साथ रहेंगे। मां को बिछड़ते देख दोनों बच्चे बिलख रहे थे लेकिन प्रेम में अधी बनी महिला के ऊपर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।