फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थूक लगाकर लगाई मसाज क्रीम: सैलून में अरशद की शर्मनाक हरकत, वायरल वीडियो में देखें करतूत

Mon, 19 May 2025 07:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 19 May 2025 07:05 PM IST
सार

अरशद वेव सिटी के सेक्टर-पांच स्थित लेवल अप सैलून का कर्मचारी है। लोगों की शिकायत है कि वह हाथों पर क्रीम लगाने के बाद उस पर थूककर मसाज करता है। 

विज्ञापन
Salon worker spit on massage cream and applied on customer face in ghaziabad
थूक मसाज करता अरशद - फोटो : अमर उजाला

अराजक तत्व शर्मसार करने वाली हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में सैलूनकर्मी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सैलूनकर्मी ग्राहक के मुंह पर क्रीम के साथ थूक लगाकर मसाज करता नजर आ रहा है। 

Salon worker spit on massage cream and applied on customer face in ghaziabad
जेल भेजा गया अरशद - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वेव सिटी पुलिस ने आरोपी सैलूनकर्मी अरशद अली निवासी असलम कॉलोनी डासना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
Salon worker spit on massage cream and applied on customer face in ghaziabad
मसाज करता अरशद - फोटो : अमर उजाला

क्रीम पर थूक लगाकर करता था मसाज
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें सैलूनकर्मी क्रीम पर थूककर ग्राहक के मुंह पर मसाज करता नजर आया। वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी सैलूनकर्मी की पहचान अरशद अली निवासी असलम कॉलोनी डासना के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salon worker spit on massage cream and applied on customer face in ghaziabad
क्रीम निकालता अरशद - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने की शिकायत
अरशद वेव सिटी के सेक्टर-पांच स्थित लेवल अप सैलून का कर्मचारी है। लोगों की शिकायत है कि वह हाथों पर क्रीम लगाने के बाद उस पर थूककर मसाज करता है। अज्ञात युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
Salon worker spit on massage cream and applied on customer face in ghaziabad
क्रीम में थूक मिलाता अरशद - फोटो : अमर उजाला

इन धाराओं में मामला दर्ज
एसीपी ने बताया बीएनएस के अंतर्गत आरोपी अरशद अली के खिलाफ जानलेवा बीमारी के संक्रमण फैलाना की धारा 271 व जानबूझकर संक्रमण फैलाने की धारा 272 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को ड्रीम होम सोसायटी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed