फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर हत्या और हैवानियत: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और आरोपियों के बयानों से फंसा पेंच; अब पुलिस करेगी ये काम

Thu, 15 May 2025 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 May 2025 12:59 PM IST
सार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर किशोरी की हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुलंदशहर पुलिस अब सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और आरोपियों के बयानों का मिलान करेगी। दोनों के बयानों में भिन्नता बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Bulandshahr harassment and murder case Police will match statements of victim and accused
Bulandshahr Assault - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और दूसरी की चलती कार से फेंककर हत्या के मामले में पुलिस को पीड़िता और आरोपियों के बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पुलिस अब दोनों के बयानों का मिलान करेगी। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।


खुर्जा पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। जार्चशीट तैयार करने के लिए साक्ष्यों को पुख्ता कर रही है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी और दुष्कर्म पीड़िता के बयान का मिलान भी किया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से भी साक्ष्य जुटाए जाएंगे। 
Bulandshahr harassment and murder case Police will match statements of victim and accused
खुर्जा पुलिस थाना - फोटो : संवाद
जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान में कुछ भिन्नता देखी गई है। घटनाक्रम को समय के अनुसार तय किया जाएगा कि कार को किस समय किस स्थान पर कितनी देर के लिए रोका गया। मेरठ के जानी थाने में दूसरी किशोरी की हत्या का समय और मेरठ जनपद में आरोपियों ने कितना समय बिताया, यह भी इस जांच में शामिल किया जाएगा।
Bulandshahr harassment and murder case Police will match statements of victim and accused
Bulandshahr harassment murder - फोटो : अमर उजाला
खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल तोमर का कहना है कि कार और कपड़ों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी धाराओं के आधार पर आरोप सिद्ध करने के लिए साक्ष्य आवश्यक हैं। मृतका किशोरी के परिजनों और दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। मामले में परिवार के लोगों को गवाह के रूप में लिया जाएगा। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr harassment and murder case Police will match statements of victim and accused
Bulandshahr harassment - फोटो : संवाद
खुर्जा सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर घटनाक्रम से जुड़ी कुछ झूठी कहानियां भी गढ़ी जा रही हैं। यह गलत है। उन्होंने पीड़ित परिवारों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Bulandshahr harassment and murder case Police will match statements of victim and accused
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी अमित - फोटो : संवाद
सामूहिक दुष्कर्म केस में हत्या के साथ अब अपहरण की धारा भी बढ़ी
आपको बता दें कि हाईवे पर एक किशोरी की हत्या और दूसरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हत्या के साथ अब अपहरण की धारा भी बढ़ा दी गई है। पहले सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की अभी तक की जांच में यह साफ हो गया है कि आरोपियों ने किशोरी को कार से फेंकने के बाद बैक गियर लगाकर उसे कुचला भी था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed