{"_id":"6138296f8ebc3e494c7df76f","slug":"ghaziabad-road-accident-news-injured-were-scurrying-in-car-at-time-of-incident-policemen-and-passersby-cried-seeing-children-spluttering","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद सड़क हादसा: घटना के समय कार में छटपटा रहे थे घायल, बच्चों को छटपटाता देख रो पड़े पुलिसकर्मी और राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद सड़क हादसा: घटना के समय कार में छटपटा रहे थे घायल, बच्चों को छटपटाता देख रो पड़े पुलिसकर्मी और राहगीर
Wed, 08 Sep 2021 08:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Sep 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad road accident
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात गलत दिशा में आ रहे मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 साल की बच्ची और एक साल का मासूम भी शामिल है। एक महिला और एक चार साल का बच्चे की हालत गंभीर है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
लोगों से रास्ता पूछा तो उन्होंने वापस जाकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के ऊपर आने को कहा। बबलू यूटर्न लेकर वापस गया और वेदांता फार्म हाउस के पास से एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा में चल दिया। बीच में कट न मिलने की वजह से वह गलत दिशा में ही चलता रहा और कलछीना के पास आशीष की कार से भिड़ंत हो गई।
इसी गाड़ी से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक की स्पीड काफी तेज थी, जिससे घटना के समय वह नियंत्रण नहीं कर पाया और कार में जा घुसा। घटना के समय कोई नहीं था, इसका फायदा उठाकर वह भागने लगा, लेकिन भोजपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छटपटा रहे थे घायल
पुलिस ने बताया कि घटना के समय कार में घायल पड़े बच्चे और परिजन छटपटा रहे थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बच्चों को छटपटाता देख राहगीरों और पुलिसकर्मियों की भी आंखें भर आईं।

आशीष और शिल्पी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग करती पुलिस तो न होता हादसा
रात के वक्त एक्सप्रेस-वे पर न तो पुलिस और न ही एनएचएआई की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसकी वजह से मिनी ट्रक चालक करीब 11 किलोमीटर तक गलत दिशा में ही चलता रहा। इस बीच पुलिस की पेट्रोलिंग होती तो गलत दिशा में जाते ट्रक को रोका जा सकता था और हादसे को होने से बचाया जा सकता था। रात ही नहीं दिन में भी इस एक्सप्रेस-वे पर लोग गलत दिशा में वाहनों को दौड़ाते हैं, लेकिन रोकने वाला कोई नहीं होता।