{"_id":"613448a609375e561350b69b","slug":"illegal-arms-factory-busted-pistols-were-being-made-in-the-basement-artisans-used-to-come-from-munger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हथियारों की फैक्टरी: तहखाने में बना रही थीं पिस्टल, मुंगेर से आते थे कारीगर, खुफिया सुरंग देख पुलिसकर्मी भी चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों की फैक्टरी: तहखाने में बना रही थीं पिस्टल, मुंगेर से आते थे कारीगर, खुफिया सुरंग देख पुलिसकर्मी भी चौंके
Sun, 05 Sep 2021 10:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
यूपी-112 पर एक मकान में अवैध धंधे की सूचना मिलने पर मुरादनगर पुलिस ने छापा मारा तो घर में हथियारों की फैक्टरी चलती मिली। पुलिस घर में घुसी तो वह भी चौंक गईं, क्योंकि तहखाने में तहखाना बनाकर हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से फैक्टरी संचालक की पत्नी व भतीजे समेत मुंगेर (बिहार) के तीन कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बने-अधबने हथियारों की खेप व औजारों के अलावा असलहा बेचकर कमाए गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। एसएसपी ने फैक्टरी पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि मुरादनगर में शहजादपुर की पुलिया के पास जहीरुद्दीन के मकान में अवैध कार्य होने की सूचना मिली थी। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने टीम भेजकर छापा डलवाया तो वहां एक तहखाना मिला। उस तहखाने में कुछ नहीं मिला। रात के अंधेरे में तहखाने के अंदर एक रास्ता दिखाई दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उसके जरिये पुलिस आगे बढ़ी तो वहां एक और तहखाना मिला, जहां अवैध हथियार बनते मिले। मौके पर मौजूद जहीरुद्दीन की पत्नी असगरी व भतीजा सलमान निवासी सराय वहलीम थाना कोतवाली मेरठ के अलावा मुंगेर बिहार निवासी मोहम्मद मुस्तफा उफआ मुसरा, मोहम्मद सालम, मोहम्मद कैफी आलम उर्फ आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जबकि फैक्टरी संचालक जहीरुद्दीन व उसका दामाद फैय्याज निवासी खेकड़ा फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि जहीरुद्दीन और उसके दामाद मिलकर हथियारों की फैक्टरी चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
पहले मुंगेर से तस्करी फिर बनवाने लगा हथियार
जहीरुद्दीन हथियारों का सौदागर है। शुरूआत में वह मुंगेर बिहार से हथियारों की तस्करी करता था, लेकिन मोटा मुनाफा कमाने के लिए उसने खुद की फैक्टरी लगा ली।
जहीरुद्दीन हथियारों का सौदागर है। शुरूआत में वह मुंगेर बिहार से हथियारों की तस्करी करता था, लेकिन मोटा मुनाफा कमाने के लिए उसने खुद की फैक्टरी लगा ली।
विज्ञापन
बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व में मेरठ पुलिस भी जहीरुद्दीन की हथियारों की फैक्टरी पकड़ चुकी है। फरार होने नौचंदी पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।