{"_id":"601f861cd1031257920fd8d9","slug":"ghaziabad-double-murders-case-stained-stone-brutality-of-incident-is-telling-folded-knife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद डबल मर्डर: रिश्ते के परिवार ने ही उजाड़ दिया घर, खून से सना पत्थर और मुड़ा हुआ चाकू बयां कर रहा नृशंसता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद डबल मर्डर: रिश्ते के परिवार ने ही उजाड़ दिया घर, खून से सना पत्थर और मुड़ा हुआ चाकू बयां कर रहा नृशंसता
Sun, 07 Feb 2021 11:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हापुड़ रोड स्थित गोविंदपुरम से सटी सरस्वती विहार कॉलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। महिला और किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि तीन बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
लोकमनी का हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। इसके पीछे कोई और नहीं, बल्कि खुद उनका रिश्तेदार बताया गया है। पुत्रवधू और पोते-पोतियों की ट्यूशन टीचर की हत्या को लेकर उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि कोई करीबी उन्हें जिंदगीभर का दुख पहुंचाएगा। लाल क्वार्टर में रहने वाला यह रिश्तेदार कभी उनका दामाद बनने वाला था, लेकिन अब दूर के रिश्ते में उनका समधी लगता है।
घटना के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
उसका नाम सुनते ही खुद लोकमनी के होश उड़ गए। लोकमनी की पोती ने अपने बयान में इसी रिश्तेदार की पत्नी व एक टेलर का नाम लिया है। पीड़ित लोकमनी ने बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता लाल क्वार्टर निवासी व्यक्ति से तय हुआ था, लेकिन बाद में उसने बेटी को मोटी बताकर शादी से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम सीन बयां कर रहा है कि लोकमनी के घर में रसोई का मुड़ा हुआ चाकू और एक पत्थर मिला है। दोनों ही खून से सने हैं। ऐसे में अंदेशा है कि लूटपाट के विरोध पर पहले पत्थर से हमला किया गया और फिर चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
घायल बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
घायल बच्ची बोले-अंकल ने पीटा, आंटी ने गोली मारी
पुलिस इस मामले में पहले परिवार से जुड़े एक कारपेंटर को आरोपी मान रही थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती एक बच्ची ने सारा मामला खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि लाल क्वार्टर में रहने वाले एक अंकल और उनकी पत्नी ने मारपीट करने के बाद परिवार के सदस्यों को मारा है।
पुलिस इस मामले में पहले परिवार से जुड़े एक कारपेंटर को आरोपी मान रही थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती एक बच्ची ने सारा मामला खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि लाल क्वार्टर में रहने वाले एक अंकल और उनकी पत्नी ने मारपीट करने के बाद परिवार के सदस्यों को मारा है।