फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबल मर्डर: 12 मिनट में दो बार आए बदमाश, गेट खुलते ही किया पति-पत्नी का कत्ल, इस पूर्व मंत्री से भी चल रहा था विवाद

Sun, 07 Nov 2021 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Nov 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad doble murder case Used to call Pappu as soon as the gate bell rang, after that the door would open There is also a dispute with former minister Ramveer Upadhyay
ghaziabad doble murder case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के पटेल नगर सेकेंड में दिवाली की रात पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के घर के सामने अशोक जैदका (72) व उनकी पत्नी मधु जैदका (70) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कॉल रिसीव न होने पर नोएडा में रहने वाली बेटी ने रात 12 बजे धोबी को घर भेजा तो दोनों के शव पड़े मिले थे। पटेल नगर सेकेंड स्थित अपार्टमेंट में अशोक जैदका पत्नी मधु जैदका के साथ रहते थे। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी नीति पुणे और छोटी श्रुति नोएडा में रहती है। अशोक जैदका पूर्व में बजरिया में दवाइयों का कारोबार करते थे, लेकिन करीब 18 साल पहले वह लकवाग्रस्त हो गए थे तब से वह अपने कमरे में ही रहते थे। उन्होंने कई बिल्डिंग बनाकर किराए पर दी हुई हैं, जिनसे अच्छा खासा किराया आता है। बुजुर्ग दंपती अशोक जैदका और मधु जैदका की हत्या में पुलिस को पड़ोस के तीन मजदूरों की तलाश है। ये शराब की दुकान (मॉडल शॅप) के ऊपर के कमरे में रहते हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद से फरार हैं। 
ghaziabad doble murder case Used to call Pappu as soon as the gate bell rang, after that the door would open There is also a dispute with former minister Ramveer Upadhyay
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्या के आधे घंटा बाद बंद हुआ मोबाइल
शक के घेरे में आए एक मजदूर के बारे में पता चला कि दिवाली के दिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध रहीं। वह रात आठ बजे खाना बनाता था, लेकिन उस रोज शाम छह बजे बना लिया। माना जा रहा है कि वह एक साथी और भतीजे के साथ हत्या करने गया। उसने सुबह से ही आसपास के लोगों से कहना शुरू कर दिया था कि उसे घर जाना है। हत्या के वक्त तक उसकी लोकेशन पटेल नगर की आई है। इसके आधे घंटा बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
ghaziabad doble murder case Used to call Pappu as soon as the gate bell rang, after that the door would open There is also a dispute with former minister Ramveer Upadhyay
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गेट खुलते ही मार डाला
पुलिस ने बताया कि तीन बदमाश सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहे हैं। बदमाश पहले रात 8.28 बजे आए, लेकिन गेट न खुलने पर लौट गए। इसके बाद वह 8.40 बजे दोबारा आए और इस बार मधु जैदका ने गेट खोल दिया। बदमाशों ने मधु जैदका की गेट पर ही हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में लकवाग्रस्त हालत में लेटे अशोक जैदका की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad doble murder case Used to call Pappu as soon as the gate bell rang, after that the door would open There is also a dispute with former minister Ramveer Upadhyay
रामवीर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से भी रहा है विवाद
अशोक जैदका का विवाद पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से भी रहा है। अशोक जिस फ्लैट में रहते थे, उपाध्याय की शिकायत पर उसे सील कर दिया गया था। उसके बाद अशोक जैदका ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस केस के बारे में भी पुलिस ने जानकारी की है। साथ ही उन सभी मामलों की पड़ताल की है जो अशोक जैदका ने अलग-अलग लोगों पर दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
ghaziabad doble murder case Used to call Pappu as soon as the gate bell rang, after that the door would open There is also a dispute with former minister Ramveer Upadhyay
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गेट की घंटी बजते ही पप्पू को करते थे कॉल, उसके बाद खुलता था दरवाजा
पुलिस के मुताबिक उनके घर के सामने प्रेस करने वाले पप्पू से उनके संबंध 1989 से हैं। बताया कि पहले पप्पू के पिता प्रेस का काम करते थे, अब पप्पू कर रहा है। उनके घर की कोई घंटी बजाता था तो वह पप्पू को कॉल करते थे। जब पप्पू उनको बताता था उसके बाद दरवाजा खोला जाता था। पुलिस ने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed