फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोहरा हत्याकांड: पति-पत्नी ने जिन तीन मजदूरों को दी शरण, उन पर ही कत्ल का शक, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया ये सच

Sun, 07 Nov 2021 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Nov 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad doble murder case Clues found from footage, police are looking for three laborers
ghaziabad murder case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के पटेल नगर के बुजुर्ग दंपती अशोक जैदका और मधु जैदका की हत्या में पुलिस को पड़ोस के तीन मजदूरों की तलाश है। ये शराब की दुकान (मॉडल शॅप) के ऊपर के कमरे में रहते हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद से फरार हैं। इनके मोबाइल स्विच ऑफ हैं। पुलिस को इनके चेहरे दंपती के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। इनकी तलाश में तीन टीमें रवाना की गई हैं। इनके मिलने पर खुलासा हो सकता है। मजदूरों के बारे में पुलिस को पता चला है कि इनका दंपती के घर आना जाना था। शायद इसी वजह से मधु ने इनके लिए गेट खोल लिया वरना वह पहले पड़ताल करती थीं। मॉडल शॉप अशोक जैदका की बिल्डिंग में ही चल रही है। इसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। मजदूरों को उन्होंने शरण दे रखी थी। उनसे किराया नहीं लेते थे। इसके बदले में मजदूर उनकी जरूरत का छोटा-मोटा काम कर देते थे।
ghaziabad doble murder case Clues found from footage, police are looking for three laborers
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि या तो मजदूरों से दंपती का कोई विवाद हुआ जिसमें उन्होंने उनकी जान ले ली या फिर उन्हें सुपारी देकर किसी ने हत्या कराई। मजदूरों को ये भी डर था कि कोई पहचान न ले। इसलिए चेहरे पर गमछा डाल रखा था लेकिन फुटेज में कद-काठी और हुलिए से इनकी पहचान हो गई।
ghaziabad doble murder case Clues found from footage, police are looking for three laborers
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दंपती की हत्या दिवाली की रात हुई थी। मधु को घर के गेट पर मारा था। उनके पति की जान कमरे में ली थी। दोनों के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। सिर पर गहरी चोट के कारण पहले माना गया कि गोली मारी गई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि ऐसा नहीं है। भारी वस्तु से हत्या के कारण भी पुलिस का शक मजदूरों पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad doble murder case Clues found from footage, police are looking for three laborers
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हत्या के आधा घंटा बाद बंद हुआ मोबाइल
शक के घेरे में आए एक मजदूर के बारे में पता चला कि दिवाली के दिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध रहीं। वह रात आठ बजे खाना बनाता था, लेकिन उस रोज शाम छह बजे बना लिया। माना जा रहा है कि वह एक साथी और भतीजे के साथ हत्या करने गया। उसने सुबह से ही आसपास के लोगों से कहना शुरू कर दिया था कि उसे घर जाना है। हत्या के वक्त तक उसकी लोकेशन पटेल नगर की आई है। इसके आधा घंटा बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
 
विज्ञापन
ghaziabad doble murder case Clues found from footage, police are looking for three laborers
फाइल फोटो
घटना के खुलासे के नजदीक पहुंच गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी हत्या के पीछे मंशा क्या रही है यह जानकारी कर रहे हैं। पड़ोस में रहने वाला मजदूर भी सामने आ रहा है। वह उनके यहां काम भी करने आता जाता था। जल्द ही घटना को खोल दिया जाएगा।
पवन कुमार, एसएसपी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed