{"_id":"6ac49d4a50e2fe71b7008611","slug":"two-constable-recruitment-candidates-die-while-running-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सिपाही भर्ती में दौड़ लगाने वाले दो अभ्यर्थियों की मौत, अचानक बिगड़ गई थी तबियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सिपाही भर्ती में दौड़ लगाने वाले दो अभ्यर्थियों की मौत, अचानक बिगड़ गई थी तबियत
Tue, 06 Oct 2026 12:33 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:33 PM IST
सार
डीसीपी मुख्यालय बलवंत सिंह ने बताया कि रविवार को दौड़ लगाते समय अभ्यर्थी अतुल पुत्र सुनील निवासी मथुरा की तबियत अचानक बिगड़ गई। वहीं मंगलवार की सुबह दौड़ लगाते समय अभ्यर्थी विवेक पुत्र बालेंद्र निवासी शामली की तबियत बिगड़ गई थी। मंगलवार की सुबह दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
यूपी पुलिस आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की भर्ती के दौरान दौड़ लगाते समय दो अभ्यथियों की तबियत बिगड़ गई। मंगलवार की सुबह दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
डीसीपी मुख्यालय बलवंत सिंह ने बताया कि रविवार को दौड़ लगाते समय अभ्यर्थी अतुल पुत्र सुनील निवासी मथुरा की तबियत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में अतुल को जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अतुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार की सुबह दौड़ लगाते समय अभ्यर्थी विवेक पुत्र बालेंद्र निवासी शामली की तबियत बिगड़ गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान विवेक की भी मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मौत हो गई। दोनों अभ्यर्थियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन