फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद की झूठी 'निर्भया': महिला पत्रकार ने पैसे लेकर की पेशे से गद्दारी, वायरल किया झूठ, अब फोन ने उगले राज

Sat, 22 Oct 2022 05:56 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Oct 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
Female journalist played a role in making news of false sexually assault of a nurse viral in Ghaziabad
ghaziabad fake Rape Case - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में अपने साथ सामूहिक एवं नृशंस दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ने वाली नर्स को शनिवार को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उसकी हालत में सुधार है। इस मामले में पुलिस कथित दुष्कर्म पीड़िता को गिरफ्तार कर सकती है या पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। वहीं इस मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और खुलासा यह हुआ है कि नर्स की इस झूठी कहानी को सोशल मीडिया पर वायरल करने में दिल्ली की एक महिला पत्रकार ने अहम भूमिका रही।

Female journalist played a role in making news of false sexually assault of a nurse viral in Ghaziabad
गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से यह भी खुलासा हुआ कि हाथ-पैर बांधकर नर्स को बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर मास्टरमाइंड आजाद ने रखा था। उसने ही नर्स को बताया था कि जब वह राहगीर को बुलाएगा तो क्या बोलना है। दरिंदगी की झूठी कहानी को निर्भया कांड जैसा पेश करने में दिल्ली की एक महिला पत्रकार की भूमिका रही। उसे इसके लिए आजाद ने पैसे दिए थे। महिला पत्रकार ने प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाले जाने का मेसेज कई लोगों को भेजा। इसी के आधार पर दिल्ली महिला आयोग ने गाजियाबाद के एसएसपी को नोटिस दिया था जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा।

Female journalist played a role in making news of false sexually assault of a nurse viral in Ghaziabad
एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि 16 अक्तूबर की रात नर्स ऑटो से अपने घर पहुंची थी और 17 अक्तूबर की देर रात घर से निकलकर आजाद व अन्यों के साथ आई थी। इसकी उन्हें सीसीटीवी फुटेज मिली है। आजाद ने ही दिल्ली की महिला पत्रकार को वीडियो बनाकर वायरल करने के लिए भेजी थी। इसके लिए उसने पांच हजार रुपये पेटीएम ले भेजे। इसके सारे साक्ष्य आजाद के मोबाइल फोन से मिले हैं। पत्रकार की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Female journalist played a role in making news of false sexually assault of a nurse viral in Ghaziabad
जीटीबी अस्पताल - फोटो : amar ujala

नर्स को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज
दिल्ली के नंद नगरी निवासी नर्स (38) को 18 अक्तूबर सुबह 7.15 बजे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां अस्पताल के प्रोटोकॉल के अनुसार उससे पूछताछ व इलाज किया गया। उसे शनिवार 22 अक्तूबर शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
Female journalist played a role in making news of false sexually assault of a nurse viral in Ghaziabad
यहीं से नर्स का अपहरण होना बताया गया था - फोटो : अमर उजाला

ये था मामला
गाजियाबाद शहर के नंदग्राम इलाके में दिल्ली की 38 वर्षीय नर्स के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी होने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था। बताया गया था कि वह नंदग्राम में भाई के घर से उसके जन्मदिन समारोह में शामिल होकर दिल्ली अपने घर लौट रही थी। भाई ने आरोप लगाया था कि चार युवक बहन को 16 अक्तूबर की रात दस बजे स्कार्पियो गाड़ी में डाल जंगल में ले गए। वहां एक और ने मिलकर दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed