फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद की 'निर्भया' का एक और झूठ: नर्स ने खुद मारी थी प्राइवेट पार्ट पर चोट, रखा था लोहे का छह इंच का तार

Sat, 22 Oct 2022 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Oct 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
woman sexually assaulted Azad had locked the nurse in a sack by tying his hands and feet
गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हाथ-पैर बांधकर नर्स को बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर मास्टरमाइंड आजाद ने रखा था। उसने ही नर्स को बताया था कि जब वह राहगीर को बुलाएगा तो क्या बोलना है। संवाद का बाकायदा अभ्यास कराया गया था। जैसे ही आजाद के कहने पर राहगीर आया, नर्स चिल्लाने लगी- पुलिस को बुलाओ... पुलिस को बुलाओ। आजाद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नर्स ने खुद प्राइवेट पार्ट पर चोट मारी थी और लोहे का छह इंच का तार रखा था। इसे ही लोहे की रॉड बताकर सोशल मीडिया पर मेसेज भेजे गए ताकि लोग घटना को निर्भया कांड जैसा समझ लें। 

 
woman sexually assaulted Azad had locked the nurse in a sack by tying his hands and feet
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के कबीरनगर निवासी प्रोपर्टी डीलर आजाद, नोएडा के बादलपुर के गौरव शर्मा और गाजियाबाद के इस्लामनगर के अफजाल को गिरफ्तार किया था।
 
woman sexually assaulted Azad had locked the nurse in a sack by tying his hands and feet
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
पुलिस का कहना है कि अफजाल ने सख्ती से पूछने पर पूरी साजिश के बारे में बताया। उसने कहा कि 13 साल से पति से अलग रह रही नर्स से उसकी 12 साल से गहरी दोस्ती है। दोनों ने मिलकर कबीरनगर में 56 लाख का मकान हड़पने की साजिश रची थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman sexually assaulted Azad had locked the nurse in a sack by tying his hands and feet
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
इसके लिए फर्जी दस्तावेज बनाने से लेकर फर्जी केस दर्ज कराने तक के कई प्रयास किए लेकिन सभी असफल रहे। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी बनाई।

 
विज्ञापन
woman sexually assaulted Azad had locked the nurse in a sack by tying his hands and feet
यहीं से नर्स का अपहरण होना बताया गया है - फोटो : अमर उजाला
नर्स ने अपने भाई से नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा कि बहन का 16 की रात अपहरण हो गया। दो दिन उसे बंधक बनाकर रखा और 18 की सुबह आश्रम रोड पर बोरी में बंद करके फेंका। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed