{"_id":"60332a938ebc3ee93c6a52bf","slug":"car-falls-in-canal-in-ghaziabad-bike-rider-told-story-of-incident-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: नहर में गिरी कार और चालक तरुण की मौत बन सकती थी रहस्य, बाइक सवार ने बताया आंखों देखा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: नहर में गिरी कार और चालक तरुण की मौत बन सकती थी रहस्य, बाइक सवार ने बताया आंखों देखा हाल
Mon, 22 Feb 2021 09:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में रविवार दोपहर गंगनहर-मसूरी मार्ग पर रेलवे पुल से आगे गंगनहर में तेज रफ्तार एक कार जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरने के बाद कार नहर में करीब 200 मीटर तक तैरती रही। चालक ने शीशा खोलकर सड़क से गुजर रहे लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और गोताखोर पहुंचे और कार चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
मोरटा गांव में राजेंद्र त्यागी अपने बेटे सचिन त्यागी, नितिन त्यागी और तरुण त्यागी (35) के साथ रहते हैं। सबसे छोटा बेटा तरुण पत्नी ललिता त्यागी, बेटी रिद्धि (6) और चार साल के बेटे के साथ राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में में रहते थे। बताया गया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे तरुण त्यागी अपनी कार से गंगनहर पटरी से मसूरी की ओर जा रहे थे।
नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे पुल से करीब एक किमी आगे तरुण पहुंचे तो कार उछलकर नहर में जा गिरी। नहर में गिरी कार करीब 200 मीटर तक तैरती रही। इसी बीच वहां से बाइक सवार से निकल रहे युवक को देख तरुण ने कार का शीशा खोल कर बचाने की आवाज लगाई। हालांकि थोड़ी ही देर में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर में गंगनहर-मसूरी मार्ग पर रविवार दोपहर गंगनहर में गिरी कार और चालक तरुण की मौत रहस्य भी बन सकती थी, अगर वहां से गुजर रहा बाइक सवार डूब रही कार से तरुण को चिल्लाते हुए नहीं देख लेता। युवक ने डूबती कार को देखकर तत्काल अपनी बाइक रोकी और पुलिस को सूचना दी। हालांकि मौके पर पुलिस और गोताखारों को पहुंचने में आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि वह बाइक सवार उस समय गंगनहर पटरी से गुजर रहा था तो उसने डूब रही कार से तरुण को जान बचाने के लिए चिल्लाते देख लिया था। गंगनहर में कार गिरने की सूचना पर आसपास के गांव के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों की मदद से कार चालक तरुण को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।